एक्सप्लोरर

मिड रेंज सेगमेंट के इन दो स्मार्टफोन्स को खरीदना हुआ अब महंगा, जानें नई कीमत

सैमसंग ने Galaxy M21 और Galaxy M31 स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है, ये दोनों स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट को टारगेट करते हैं

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने दो स्मार्टफोन Galaxy M21 और Galaxy M31 की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत में करीब 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. इन दोनों स्मार्टफोन की नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए हैं. आइए जानते हैं अब इन स्मार्टफोन्स की नई कीमत और फीचर्स.

Galaxy M21 और Galaxy M31 की नई कीमतें

इस फोन के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत अब 14,499 रुपये हो गई है जबकि पहले इसकी कीमत 13,999 रुपये थी. इसके अलावा इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये हो गई है जबकि पहले यह 15,999 रुपये में उपलब्ध था. वहीं Samsung Galaxy M31 के 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत बढ़कर अब 17,499 रुपये हो गई है तो वहीं इसके 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत अब 18,499 रुपये हो गई है.

Samsung Galaxy M21 के फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो Samsung Galaxy M21 में 6.4 फुल एचडी प्लस इनफिनिटी-यू sAMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिलती है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर दिया है. जबकि पावर के लिए फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का मिलेगा जबकि 8 मेगापिक्लस का दूसरा सेंसर और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. जबकि सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है.

Samsung Galaxy M31 के फीचर्स

Galaxy M31 में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले (रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल).इसके अलावा परफॉरमेंस के लिए इसमें कंपनी ने अपना खुद का ऑक्टा कोर Exynos 9611 चिपसेट दिया है.यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित UI 2.0 पर काम करता है. इस फोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है.फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर+8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस+ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर+5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं. इतना ही नहीं सेल्फी लवर्स को भी यह फोन काफी पसंद आ सकता है, इसमें अब 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा.कनेक्टिविटी के इस फ़ोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C जैसे फीचर्स दिए गये हैं.

यह भी पढ़ें 

जब खरीदना हो बेस्ट सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन, तो ये 5 ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget