एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy A14 हुआ लॉन्च, बजट रेंज में मिलेगा 50MP कैमरा और 5000 mAh की बैटरी

Samsung Galaxy A14: सैमसंग ने एक बजट स्मार्टफोन बीते दिन लॉन्च किया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है.

Samsung Galaxy A14 Launched: कोरियन कंपनी सैमसंग ने बीते दिन ऑल-न्यू Galaxy A14 के लॉन्च की घोषणा की जिसमें प्रीमियम डिज़ाईन, हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा, लंबी चलने वाली बैटरी, एवं कई अन्य विशेषताएं हैं. ये स्मार्टफोन बजट रेंज के लोगों के लिए लॉन्च किया गया है. जानिए इसकी कीमत और स्पेक्स.

इतनी है कीमत 

Samsung Galaxy A14 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 4/64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है जबकि 4/128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. मोबाइल फोन को आप लाइट ग्रीन, ब्लैक और सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं. दोनों वेरिएंट पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

स्पेसिफिकेशन

स्पेक्स की बात करें तो Galaxy A14 में 6.6 इंच की फुल एचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाली LCD डिस्प्ले मिलती है जो 60hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. इसके अलावा Galaxy A14 में 5000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी मिलती है जो एक बार चार्ज करने पर 2 दिनों से ज्यादा समय तक चल सकती है.

स्मार्टफोन में एग्ज़िनोस 850 चिपसेट, लेटेस्ट एन्ड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. Galaxy A14 को पर्यावरण को ध्यान में रखकर डिज़ाईन किया गया है और ये ईको-फ्रेंडली सामग्री से बनाया गया है ताकि एक ज्यादा सस्टेनेबल भविष्य सुनिश्चित हो सके. 

आज लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन 

मोटोरोला आज भारत में Motorola Edge 40 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा. इसमें आपको 6.55 इंच FHD+ कर्व्ड OLED पैनल, MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर, LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP OIS कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा. फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलेगा. स्मार्टफोन 4400mAh की बैटरी के साथ आएगा जो 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को  सपोर्ट करेगा.  

यह भी पढ़ें: 72% COD आर्डर 2,000 रुपये के नोट से पे कर रहे कस्टमर...Zomato ने किया ये मजेदार ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget