एक्सप्लोरर

चीन के साथ तकरार पड़ी भारी! एप्पल को पछाड़ पहले नंबर पर पहुंची सैमसंग, तीसरे पर कौन

Top Smartphone Brand: पिछले साल दिसंबर महीने तक एप्पल कंपनी पहले स्थान पर थी, लेकिन अब इसके शिपमेंट में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते ही एप्पल दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है.

Top Smartphone Maker Company: दुनिया की टॉप स्मार्टफोन मेकर कंपनी अब एप्पल नहीं बल्कि साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग बन गई है. दरअसल, रिसर्च फर्म IDC ने डाटा शेयर करते हुए बताया कि 2024 के पहले क्वार्टर यानी जनवरी-मार्च में Apple के शिपमेंट में 10 फीसदी की गिरावट देखी गई है. इस दौरान सैमसंग 20.8 फीसदी मार्केट शेयर के साथ पहले स्थान पर आ गया है और एप्पल 17.3 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है. 

कैलिफोर्निया की कंपनी एप्पल ने बीते साल दिसंबर में अच्छी परफॉर्मेंस की थी और पहले स्थान पर थी. इसी टाइम पीरियड में सैमसंग कंपनी दूसरे नंबर पर थी, लेकिन अब यह 2024 के पहले क्वार्टर में फर्स्ट नंबर पर आ गया है. तीसरे नंबर की बात करें तो ये चीन की टॉप स्मार्टफोन कंपनी शाओमी है, जिसका शेयर 14.1 फीसदी है. 

सैमसंग की ग्रोथ के पीछे क्या है वजह

IDC के मुताबिक, Samsung Galaxy S24 की लॉन्चिंग के बाद कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है. इस स्मार्टफोन की पहले तीन हफ्तों की ग्लोबल सेल्स में 8 परसेंट का इजाफा देखने को मिला है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुई गैलेक्सी S23 सीरीज की तुलना में है. वहीं साल के पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी ने 60 मिलियन से ज्यादा फोन का शिपमेंट किया है. एप्पल की बात करें तो पहले क्वार्टर में Apple की शिपमेंट 50.1 मिलियन iPhones रही है. वहीं बीते साल इस टाइम पीरियड में कंपनी ने 55.4 मिलियन यूनिट्स का शिपमेंट किया था. 


चीन के साथ तकरार पड़ी भारी! एप्पल को पछाड़ पहले नंबर पर पहुंची सैमसंग, तीसरे पर कौन

चीन में आईफोन की बिक्री में आई गिरावट

एप्पल के मार्केट में आई गिरावट के पीछे की बड़ी वजह चीन को बताया जा रहा है. चीन में एक साल में आईफोन की बिक्री में काफी गिरावट देखने को मिली है. इसके पीछे की वजह यह है कि चीन अपने स्मार्टफोन को प्रमोट कर रहा है. इतना ही नहीं उसने सरकारी अफसरों के आईफोन इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगा रखी है. वहीं स्मार्टफोन की सेल में ग्रोथ दर्ज करवाते हुए Xiaomi 14.1 फीसदी के साथ तीसरे पायदान पर है. 

यह भी पढ़ें:-

क्या Google Pixel 9 Pro Fold होगा गूगल का अगला फोल्डेबेल फोन? पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget