एक्सप्लोरर

ऑनलाइन पेमेंट इस तरह करेंगे तो कभी नहीं होंगे हैकिंग या फ्रॉड का शिकार, मेहनत का पैसा भी रहेगा सेफ 

ऑनलाइन पेमेंट और यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. आज जानिए कि आप कैसे अपने यूपीआई ट्रांजैक्शन को सिक्योर कर सकते हैं.

 Safe Transactions Online: भारत में लोग तेजी से डिजिटल पेमेंट को एक्सेप्ट कर रहे हैं. आज हर व्यक्ति पेमेंट के लिए यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल करना पसंद करता है. हाल ही में पेटीएम ने यूपीआई लाइट नाम से एक नई सुविधा लोगों के लिए लाइव की है ताकि उन्हें और बेहतर एक्सपीरियंस दिया जा सके. एक तरफ जहां यूपीआई ऐप्स की वजह से पेमेंट करना आज आसान हो गया है तो दूसरी तरफ साइबरक्राइम भी तेजी से बड़ रहा है. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आप ऑनलाइन पेमेंट को कैसे सिक्योर और सुरक्षित बना सकते हैं.

किसी से शेयर न करें अपना PIN

अपने डिजिटल पेमेंट ऐप्स का यूजर नेम और पासवर्ड कभी भी किसी व्यक्ति के साथ शेयर न करें. अगर आप भूलकर भी ऐसा करते हैं तो कोई भी आपके अकाउंट का गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकता है. सलाह ये दी जाती है कि आप समय-समय पर अपने पासवर्ड बदलते रहे. यदि आप कभी पब्लिक सिस्टम पर अपना अकाउंट खोलते हैं तो हमेशा ये काम incognito मोड में करें.  

अनजान लिंक या कॉल पर न करें भरोसा

इन दिनों आप सभी ने ये देखा होगा कि किस तरह फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लोगों को अलग-अलग तरीके से फ्रॉड का शिकार स्कैमर्स बना रहे हैं. कभी भी किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक या कॉल पर भरोसा न करें और न ही अपनी निजी जानकारी शेयर करें. विशेषकर सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए आने वाले लिंक्स आदि पर कभी भी अपनी जानकारी अपलोड न करें. हमेशा पहले जानकारी को क्रॉस चेक करें और फिर कोई नतीजे पर पहुंचे.   

मोबाइल लॉक

एक स्ट्रांग पासवर्ड न केवल आपके मोबाइल फोन को सुरक्षित रखता है बल्कि आपके ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स को भी एडिशनल सिक्योरिटी प्रदान करता है. पासवर्ड की वजह से कोई भी व्यक्ति आपकी निजी जानकारी नहीं चुरा सकता और आप सेफ ऑनलाइन बैंकिंग का अनुभव कर पाते हैं. कभी भी ऐसे पासवर्ड न रखें जो आपके नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि से जुड़े हुए हैं.

लगातार अपडेट करें यूपीआई ऐप

समय-समय पर कंपनियां अपने यूपीआई ऐप को अपडेट करते रहती हैं जिसमें पहले से बेहतर सिक्योरिटी और नए फीचर्स लोगों को दिए जाते हैं. अगर आप ऐप को अपडेट नहीं करते तो इस बात के चांसेस बढ़ जाते हैं कि हैकर्स आपके डेटा तक पहुंच सकते हैं.

भरोसेमंद ऐप्स के जरिए ही करें ट्रांजैक्शन

पेमेंट के लिए केवल उन ऐप्स का इस्तेमाल करें जो भरोसेमंद है और वेरीफाइड किए गए हैं. किसी भी ऐप पर अपना अकाउंट बनाना और इससे पेमेंट करना समझदारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: 6G Race: साउथ कोरिया में 2028 तक लॉन्च हो जाएगा 6G, लेकिन भारत में कब मिलेगा यह नेटवर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पेपर लीक रोकने में मदद कर सकती है टेक्नोलॉजी? जानें सबकुछ
क्या पेपर लीक रोकने में मदद कर सकती है टेक्नोलॉजी? जानें सबकुछ
सोशल मीडिया पर कैसे लगते हैं विज्ञापन? जानें प्रोसेस और टेक्नोलॉजी
सोशल मीडिया पर कैसे लगते हैं विज्ञापन? जानें प्रोसेस और टेक्नोलॉजी
आ रही इंडिपेंडेंस डे, Amazon, Flipkart और Myntra पर मिलेंगे शानदार Offers
आ रही इंडिपेंडेंस डे, Amazon, Flipkart और Myntra पर मिलेंगे शानदार Offers
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget