एक्सप्लोरर

तो अब डॉक्टर्स खतरे में हैं! मस्क बोले- 5 सालों में बेस्ट ह्यूमन सर्जन से आगे निकल जाएंगे 'रोबोट'

Elon Musk News: स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया है कि अगले 5 सालों में 'रोबोट' बेस्ट ह्यूमन सर्जन से आगे निकल जाएंगे.

Elon Musk on Robots: रोबोट मेडिकल फील्ड में भी सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में अरबपति एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि रोबोट में पांच साल के भीतर बेस्ट ह्यूमन सर्जन से आगे निकलने की क्षमता है. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा कि उनकी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी 'न्यूरालिंक' ब्रेन-कंप्यूटर इलेक्ट्रोड इंसर्शन के लिए रोबोट पर निर्भर थी. यह कार्य मनुष्यों के साथ करना असंभव था.

अच्छे ह्यूमन सर्जन से आगे निकलेंगे रोबोट- मस्क

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "रोबोट कुछ साल के भीतर अच्छे ह्यूमन सर्जन से आगे निकल जाएंगे और पांच साल के भीतर बेस्ट ह्यूमन सर्जन को पीछे छोड़ देंगे." उन्होंने कहा, "न्यूरालिंक को ब्रेन-कंप्यूटर इलेक्ट्रोड इंसर्शन के लिए रोबोट का इस्तेमाल करना पड़ा, क्योंकि यह काम मनुष्य के लिए आवश्यक गति और सटीकता प्राप्त करने के रूप में असंभव था."

यह पोस्ट मारियो नौफल की एक दूसरी पोस्ट के जवाब में आया, जिसमें मारियो ने अमेरिका स्थित मेडिकल डिवाइस कंपनी मेडट्रॉनिक के चिकित्सा में रोबोटिक्स की हाल की सफलता पर प्रकाश डाला था. नौफल ने कहा कि मेडट्रॉनिक ने प्रोस्टेट, किडनी और ब्लैडर को ठीक करने में 137 रियल सर्जरी के साथ अपने ह्यूगो रोबोटिक सिस्टम को सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया है. सर्जरी के नतीजे डॉक्टरों की अपेक्षा से बेहतर थे और 98 फीसदी से ज्यादा की सफलता दर देखी गई.

ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस टेक्नोलॉजी को लेकर कही बात

जटिलता दर की बात करें तो यह प्रोस्टेट सर्जरी के लिए 3.7 फीसदी, किडनी सर्जरी के लिए 1.9 फीसदी और ब्लैडर सर्जरी के लिए 17.9 फीसदी रही, जो काफी कम थी. 137 सर्जरी में से केवल दो को रेगुलर सर्जरी में वापस जाने की जरूरत पड़ी. इस बीच, मस्क की 'न्यूरालिंक' वर्तमान में अपने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस टेक्नोलॉजी के क्लीनिकल टेस्टिंग में लगी हुई है.

कंपनी का लक्ष्य लकवा या न्यूरोडीजेनेरेटिव मरीजों के लिए ब्रेन को कंट्रोल करने वाला उपकरण बनाना है. अभी तक केवल तीन लोगों को सफलतापूर्वक 'न्यूरालिंक ब्रेन इम्प्लांट' मिला है. इससे पहले मस्क ने 2024 में एक्स पोस्ट में कहा था, "अगर सब ठीक रहा तो कुछ सालों में 'न्यूरालिंक ब्रेन इम्प्लांट' वाले लोग सैकड़ों में होंगे. शायद 5 साल में ऐसे लोगों की संख्या हजारों और 10 साल में लाखों होगी."

यह भी पढ़ें -

Instagram और Youtube पर वीडियो डालने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना अकाउंट हो सकता है बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget