एक्सप्लोरर

Jio ने लॉन्च किए दो नए प्लान, Disney + Hotstar Premium के साथ 1095 GB तक डेटा, जानें कीमत

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए Disney+ Hotstar Premium वाले दो प्लान लॉन्च किए हैं. इनमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ रोज 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे.

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम (Disney+ Hotstar Premium) सब्सक्रिप्शन के साथ दो नए प्लान पेश किए हैं. इनकी कीमत 1499 रुपये और 4199 रुपये है. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज इंटरनेट डेटा के साथ एसएमएस और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं. आइए सबसे पहले समझते हैं कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम में क्या खास होगा.

Disney+ Hotstar Premium में क्या है खास
आपको बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स को अपना पसंदीदा कॉन्टेंट 4K रेजोल्यूशन में देखने की सुविधा मिलती है. खास बात है कि आप इस अकाउंट का इस्तेमाल एक साथ चार डिवाइस पर कर सकते हैं. इस प्लान को अगर आप अलग से लेते हैं तो इसका चार्ज 1,499 रुपये है. हालांकि जियो प्लान में आपको मुफ्त में मिलेगा. 

जियो का 1,499 रुपये का रिचार्ज
जियो के 1,499 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी और रोज 2GB डेटा दिया जाएगा. इस तरह यूजर्स को कुल 168 जीबी डेटा मिल जाएगा. इसमें आपको 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा.

जियो का 4,199 रुपये का रिचार्ज
इसी तरह रिलायंस जियो के 4,199 रुपये के प्लान में भी अधिकतर सुविधाएं 1,499 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं. हालांकि इसमें ज्यादा दिन की वैलिडिटी और ज्यादा डेटा मिलता है. 4,199 रुपये के प्लान में 365 दिन के लिए रोज 3GB डेटा दिया जाएगा. इस तरह यूजर्स को कुल 1095 जीबी डेटा मिल जाएगा. इसके अलावा 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और जियो एप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा.

Airtel का 2999 रुपये का प्लान
एयरटेल का ₹2999 का प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और डिज्नी + हॉटस्टार मेंबरशिप ऑफर करता है. इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा, प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल, फ्री हैलोट्यून्स, और विंक म्यूजिक मेंबरशिप मिलेगी. 

Vi का 1449 रुपये का प्लान
जिओ की तरह Vodafone-Idea के पास 1,449 रुपये का प्लान उपलब्ध है. इसमें 180 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS दिए जाते हैं. साथ ही बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और Vi Movies and TV का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. इस प्लान में Disney + Hotstar नहीं दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर Block होने के बाद भी ऐसे भेजें मैसेज, चुपके से जान लीजिए यह Secret ट्रिक

यह भी पढ़ें: डबल हो जाएगी इंटरनेट स्पीड, बस फोन में ऐसे इस्तेमाल करें SIM कार्ड, जानें आसान ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget