एक्सप्लोरर

भारत में इतनी होगी Redmi Note 13 सीरीज की कीमत, देखिए आपके बजट में कौन-सा है मॉडल

Redmi Note 13 Series: रेडमी 4 जनवरी को नोट 13 सीरीज लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत एक्स पर लीक हो चुकी है. जानिए किस कीमत पर ये सीरीज लॉन्च होगी.

चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी रेडमी नए साल के पहले हफ्ते में ही अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाली है. कंपनी 4 जनवरी को Redmi Note 13 सीरीज लॉन्च करेगी. इसके तहत 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिसमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus शामिल है. तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले इंटरनेट पर लीक हो चुकी है. जानिए किस कीमत पर ये सीरीज भारत में लॉन्च होगी.    

कीमत 

एक्स पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने रेडमी नोट 13 सीरीज की कीमत शेयर की है. टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी Redmi Note 13 5G को 3 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च करेगी जिसमें 6/128GB, 8/2568GB और 12/256GB है. स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 20,999 रुपये, 22,999 रुपये और 24,999 रुपये होगी. Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी 3 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च जिसमें 8/128GB, 8/256GB और 12/256GB है. फोन की कीमत क्रमश: 28,999 रुपये, 30,999 रुपये और 32,999 रुपये होगी.

Redmi Note 13 Pro Plus 5G की बात करें तो इसे भी कंपनी 3 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च करेगी जिसमें 8/256GB, 12/256GB और 12/512GB है. मोबाइल की कीमत क्रमश: 33,999 रुपये, 35,999 रुपये और 37,999 रुपये होगी.

स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 13 5G में आपको 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. मोबाइल फोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर Mali-G57 MC2 GPU के साथ मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए फोन में 108+8+2MP का कैमरा मिल सकता है. Redmi Note 13 Pro 5G में कंपनी स्नैपड्रैगन 7th जेन 2 SOC का सपोर्ट दे सकती है. वहीं प्रो प्लस में आपको Mediatek Dimensity 7200 Ultra का सपोर्ट मिल सकता है.   

इसके अलावा इसदिन वीवो X100 सीरीज भी लॉन्च होनी है. इसके तहत 2 फोन लॉन्च होंगे जिसमे आपको शानदार कैमरा सेटअप मिलेगा.               

यह भी पढ़ें:

टीवी के बाद अब AI रोबोट लॉन्च करेगी LG, खासियत जान खुश हो जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget