एक्सप्लोरर

Redmi Note 10 सीरीज़ को लेकर खुलासा, जानिए भारत में कब होगी लॉन्चिंग

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में Redmi Note 10 सीरीज़ को पेश किए जाने के लेकर खुलासा किया था. अब खबर है कि भारत में इस सीरीज़ को 10 मार्च को पेश किया जाएगा. Redmi Note 10 सीरीज़ के तहत नोट 10 प्रो, नोट 10 5G और नोट 10 4G को लॉन्च किया जा सकता है.

Xiaomi की पॉपुलर Redmi Note 9 सीरीज़ के बाद लोग अब Redmi Note 10 सीरीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया था कि अगली नोट सीरीज़ यानि रेडमी नोट 10 सीरीज़ को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी नोट 10 सीरीज़ को भारत में 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने इसके मार्च के शुरुआती हफ्ते में लॉन्च किए जाने के संकेत दिए थे. आपको बता दें रेडमी नोट 10 सीरीज़ शाओमी की पॉपुलर रेडमी नोट 9 सीरीज़ का सक्सेसर है, जिसे कंपनी ने साल 2020 मार्च में लॉन्च किया था. आइये जानते हैं इस सीरीज में क्या खास हो सकता है.

खबरों की मानें तो इस सीरीज़ में रेडमी नोट 10 प्रो, रेडमी नोट 10 5G और रेडमी नोट 10 4G जैसे स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं. हालांकि शियोमी की ओर से इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि नया स्मार्टफोन हाई फ्रेश रेट और नए SoCs के साथ आ लॉन्च किया जा सकता है.

Redmi Note 10 में संभावित स्पेसिफिकेशन्स- मीडिया में लीक खबरों की मानें तो रेडमी नोट 10 में दो वेरिएंट्स हो सकते हैं. जिसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है. वहीं रेडमी नोट 10 Pro में आपको 3 वेरिएंट 6GB + 64GB स्टोरेज, 6GB + 128GB स्टोरेज, और टॉप मॉडल में 8GB +128 GB स्टोरेज भी दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि इस सीरीज में कंपनी 5,050mAh की पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है. फोन में 64 MP का कैमरा दिया जा सकता है.

Redmi Note 10 pro का मुकाबला मार्केट में Realme और Samsung जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन से हो सकता है. Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन में 8GB रैम 256GB स्टोरेज मिलता है. इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच Infinity-O Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. जिसका स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2280×1080 पिक्सल का है. फोन में Exynos 9825 SoC प्रोसेसर दिया गया है. इसे एंड्रॉयड 9 और एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया था. सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में आपको 3,500mAh की बैटरी, 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget