एक्सप्लोरर

Redmi ने लॉन्च की पहली स्मार्ट वॉच, मार्केट में ये हैं दूसरे ऑप्शन

अगर आप कम कीमत में एक शानदार फिटनेस बैंड खरीदना चाहते हैं तो Redmi ने अपने पहली फिटनेस वॉच लॉन्च कर दी है. इस स्मार्ट वॉच से आप खुद को फिट और स्टाइलिश बना सकते हैं.

अगर आप फिटनेस को लेकर अलर्ट हैं और अपनी डेली की एक्टिविटी, नींद, कैलोरी और हार्ट रेट को मॉनिटर करना चाहते हैं तो मार्केट में आजकल कई कंपनी अपनी फिटनेस वॉच और बैंड लेकर आ रही हैं. चीनी स्मार्टफोन कंपनी Redmi ने पहली बार अपनी स्मार्टवॉच लॉन्च की है. आइये जानते हैं इसके फीचर्स और मार्केट में मिलने वाली दूसरी फिटनेस वॉच के बारे में.

Redmi Smart Watch - अगर रेडमी की इस स्मार्ट वॉच के फीचर्स की बात करें तो इसमें कई तरह के फिटनेस फीचर्स भी दिए गए हैं. ये स्मार्ट वॉच बजट कैटिगरी की है और इसमें NFC का सपोर्ट दिया गया है. इस वॉच में आपको 1.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी. डिस्प्ले में ऑटो ब्राइटनेस का सपोर्ट है. वॉच में कई तरह के प्री इंस्टॉल्ड फिटनेस मोड्स दिए गए हैं. इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर भी है. इसे आप Mi Fit ऐप के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. इसमें 120 वॉच फेस का सपोर्ट भी दिया गया है. जिसे आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं. वॉच में रनिंग, साइकलिंग और इनडोर स्विमिंग जैसे 7 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं. इसमें हार्ट रेट सेंसर 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर करता है. इसके अलावा स्लीप मॉनिटर और ब्रीदिंग एक्सरसाइज के लिए भी सजेशन देगा. वॉच में 230mAh की बैटरी दी गई है जिसमें 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा. आप कम इस्तेमाल करने पर इस 12 दिन तक चला सकते हैं. फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है इसकी कीमत 299 युआन रखी गई है.

हालांकि मार्केट में कई फिटनेस बैंड और वॉच मौजूद हैं. जिसमें सैमसंग, एमआई, रियलमी, ओनर जैसे ब्रैंड शामिल हैं. इन ब्रैंड्स में आपको लेटेस्ट फीचर्स वाली वॉच किफायती दाम में मिल जाएंगी.

Samsung Galaxy Fit 2-सैमसंग का फिटनेस बैंड Samsung Galaxy Fit 2 भी अच्छा ऑप्शन है. इसकी कीमत 3,999 रुपये है. आप ब्लैक के साथ स्कॉरलेट कलर में इस बैंड को खरीद सकते हैं. Samsung Galaxy Fit 2 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1.1 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें फ्रंट टच और नेविगेशन के लिए बटन दिया गया है. बटन में वेकअप, रिटर्न होम और कैंसिल का सपोर्ट है. इसमें पांच ऑटोमेटिक वर्कआउट और सैमसंग हेल्थ एप के साथ 90 से अधिक वर्कआउट मोड्स आपको मिलेंगे. बैंड में स्लिप ट्रैक एनालिसिस, स्ट्रेस ट्रैकिंग का भी शानदार फीचर है. इसके अलाव बैंड में कोरोना की वजह से हैंड क्लीन अलार्म जैसा खास फीचर भी दिया गया है. बैटरी के लिहाज से ये बैंड काफी अच्छा है इसमें 159mAh की बैटरी दी गई है.

MI Smart Band 4- फिटनेस बैंड्स के मामले में MI भी काफी आगे है. MI Series  में कई फिटनेस बैंड लॉन्च हो चुके हैं. अब कंपनी ने कलर डिस्पले के साथ नया फिटनेस बैंड लॉन्च किया है. एमआई सीरीज में MI SMART BAND 4 में कलर डिस्पले के साथ आपको इसमें हार्ट रेट ट्रैकर, स्टेप काउंटिंग जैसे कई फीचर्स मिलेंगे. इसके साथ ही एमआई फिट एप के जरिए आप इस बैंड को अपने iOS और Android डिवाइस से भी जोड़ सकते हैं. इसकी कीमत 2,299 रुपये है.

Realme Band- स्मार्टफोन के साथ-साथ Realme अब फिटनेस बैंड भी मार्केट में लेकर आई है. रियलमी के फिटनेस बैंड में टच-सेंसेटिव डिस्पले दिया गया है जो कॉल, मैसेज और रिमाइंडर और सोशल मीडिया ऐप्स के नोटिफिकेशन देता है. इस वॉच में हार्ट रेट सेंसर भी दिया गया है. आप किसी भी यूएसडी टाइप पोर्ट से इसे चार्ज कर सकते हैं. बैटरी के हिसाब से ये काफी शानदार वॉच है. मार्केट में इसकी कीमत 2,999 रुपये है.

Honor Band 5- मार्केट में ऑनर कंपनी के फिटनेस बैंड भी खूब ट्रेंड में हैं. इस फिटनेस वॉच में कई सारे फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स शामिल हैं. इस बैंड को आईओएस iOS और Android डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है. ट्रूस्लिप, ट्रूसेंस, स्विम स्ट्रोक रिकाग्निशन और हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. मार्केट में आपको 2,999 रुपये ये फिटनेस बैंड मिल जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget