एक्सप्लोरर

रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद SIM पोर्ट कराने का टूटा रिकॉर्ड, 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Mobile Sim Port: रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की तरफ से 3 जुलाई को रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई थी, जिसके बाद सिम कार्ड पोर्ट कराने के सारे रिकॉर्ड टूट गए.

Mobile Number Porting Requests: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने इस महीने की शुरुआत यानी 3 जुलाई को रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा होने के बाद लोग अपना भरोसा बीएसएनएल पर जताने लगे और पोर्ट कराने की पहल शुरू हो गई.

इसी बीच बीएसएनएल के आंकड़े जारी किए गए, जिसमें दावा किया गया कि BSNL से लगातार नए ग्राहक जुड़ रहे हैं. इसके बाद एक नई रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें बताया गया कि सिम पोर्ट कराने के मामले में भारतीयों ने रिकॉर्ड बना लिया है. 

100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन (DoT) की तरफ से मोबाइल यूजर्स को बिना नंबर बदले नेटवर्क प्रोवाइडर बदलने की सुविधा मिलती है. उदाहरण के तौर पर हम आपको बताते हैं कि अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और आप अपने नेटवर्क से खुश नहीं है तो आप किसी अन्य सर्विस प्रोवाइडर में बदल सकते हैं और यही पूरी प्रक्रिया पोर्ट कहलाती है. 

डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जुलाई तक मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी सर्विस ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की मानें, तो भारत में औसतन हर एक महीने में करीब 1.1 करोड़ मोबाइल सिम पोर्ट कराने की रिक्वेस्ट मिलती है. 

सिम कार्ड के लिए बदल दिए गए नियम

पहले, यदि किसी यूजर का सिम कार्ड गुम या नुकसान हो जाता था, तो वह तुरंत अपने नंबर को दूसरे सिम कार्ड पर ट्रांसफर करवा सकता था. लेकिन अब नए नियमों के अनुसार, यूजर्स को इस समस्या का सामना करने पर 7 दिन तक का इंतजार करना पड़ सकेगा. इसका मकसद सिम स्वैपिंग फ्रॉड से बचाव करना है और सुरक्षा को मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें:-

बढ़ता ही जा रहा है स्कैमर्स का आतंक! TRAI के नाम से शख्स से लूटे 90 लाख रुपये, कैसे बचें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget