एक्सप्लोरर

रिचार्ज महंगे होने के बाद अब आपको मिलेगा फ्री इंटरनेट! ये रहा सरकार का नया प्लान

Free Internet Bill: फ्री इंटरनेट बिल को पिछले साल दिसंबर में पेश किया गया था, जिसके बाद इसमें अब नया अपडेट सामने आया है. इसमें सरकार की ओर से फ्री में इंटरनेट उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है.

Government Free Internet Plan:  इस महीने की शुरुआत में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi ने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी, जिसके बाद से ही यूजर्स परेशान हैं. ऐसा इसलिए है कि मोबाइल में हर काम अब इंटरनेट से ही होता है. यही वजह है कि बैंकिंग और सरकारी स्कीम का फायदा लेना भी गरीबों के लिए मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में सरकार लोगों को राहत देने के लिए फ्री इंटरनेट की योजना बना रही है. 

सरकार की ओर से फ्री इंटरनेट बिल पर विचार करने पर मंजूरी दे दी गई है जो कि देश में इंटरनेट को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने वाला है. इस बिल में देश के पिछड़े और गरीब तबके के लोगों को फ्री में इंटरनेट उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है. इसका मकसद यही है कि देश का गरीब डिजिटल इंडिया से दूर ना रह जाए. इसमें सरकार की ओर से बिना किसी चार्ज के फ्री में इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा.

क्या है फ्री इंटरनेट बिल? 

फ्री इंटरनेट बिल को पिछले साल दिसंबर में राज्यसभा में पेश किया गया था. जिसके बाद अब इस बिल पर नया अपडेट आया है. नया अपडेट यही है कि दूरसंचार मंत्री की ओर से राज्यसभा महासचिव को सूचित किया गया है कि राष्ट्रपति ने सदन से इस बिल पर विचार करने की सिफारिश की है. इस बिल का नाम राइट टू फ्री इंटरनेट है, जो कि देश के नागरिकों को फ्री में इंटरनेट उपलब्ध कराने की मांग करता है. 

इस बिल के मद्देनजर जो लोग पिछड़े और दूरदराज के इलाकों में रहते हैं, उन्हें फ्री में इंटरनेट दिया जाएगा. हालांकि अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इसकी क्या लिमिट होने वाली है? कितनी सैलरी वाले लोगों को ये सुविधा नहीं मिलेगी? या फिर इसके लिए क्या नियम-कायदे होंगे. 

यह भी पढ़ें:-

Economic Survey 2024: क्या AI खा जाएगा हमारी नौकरी? वित्त मंत्री ने कह दी चौंकाने वाली बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget