एक्सप्लोरर

आज लॉन्च होंगे Realme P4 5G और Realme P4 5G Pro, फीचर्स और कीमत की मिल गई जानकारी, इस फोन से मिलेगी टक्कर

Realme P4 5G Realme P4 5G Pro Feature: कंपनी आज Realme P4 5G और P4 Pro 5G को लॉन्च कर देगी. इनके फीचर्स और कीमत की जानकारी भी सामने आ चुकी है. आइए, जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स में क्या मिलने वाला है.

अगर आप बजट रेंज में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज आपके लिए मार्केट में 2 नए ऑप्शन लॉन्च हो रहे हैं. दरअसल, रियलमी आज अपने दो नए मोबाइल फोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी आज Realme P4 5G और P4 Pro 5G को लॉन्च कर देगी. इनके फीचर्स और कीमत की जानकारी भी सामने आ चुकी है. आइए, जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स में क्या मिलने वाला है, इनकी कीमत कितनी रहेगी और इनका मुकाबला किस स्मार्टफोन से होगा. 

Realme P4 5G

इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर मिलेगा, जिसे ग्राफिक्स चिप के साथ पेयर किया गया है. यह बेहतर विजुअल देगी. इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 144Hz की रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा. सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा होगा. यह फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च होगा.

Realme P4 5G Pro

Realme P4 Pro 5G की बात करें तो इसमें स्नैपड्रेगन 7 जेन 4 चिपसेट और HyperVision AI GPU मिलेगा. स्टैंडर्ड मॉडल की तरह इसमें भी 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी. यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ 10W रिवर्स चार्जिंग कैपेबिलिटी के साथ आएगी. यानी इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे.

कितनी होगी कीमत और कहां मिलेंगे?

कंपनी ने लॉन्च से पहले Realme P4 5G की कीमत का ऐलान कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, Realme P4 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये होगी. यह बैंक डिस्काउंट और दूसरे ऑफर के बाद की कीमत है. लॉन्चिंग के बाद दोनों फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

MOTOROLA G86 Power 5G को मिलेगी टक्कर 

रियलमी के नए स्मार्टफोन MOTOROLA G86 Power 5G को टक्कर देंगे. मोटोरोला के इस फोन में 6.7 इंच का सुपर HD डिस्प्ले मिलता है, जो 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है. इसके रियर में 50MP + 8MP का कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसे 32MP फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है. मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन को 6720mAh की बैटरी पावर देती है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 17,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget