एक्सप्लोरर

Realme ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, Realme V11 5G को इन बैटरी फोन से मिलेगी टक्कर

अगर आप एक ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जिसकी बैटरी पूरा दिन चले तो आप 5000mah बैटरी वाले स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. इससे आपके फोन में बैटरी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी. रेडमी, रियलमी और वीवो के ये फोन शानदार ऑप्शन हैं.

आजकल मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी फोन की बैटरी पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही हैं. लोग लॉन्ग बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग वाले फोन खरीदना चाहते हैं. जिससे उन्हें कहीं भी बैटरी की समस्या न हो. लोग ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जिसे एक बार घर से निकलने पर फुल चार्ज करने के बाद बैटरी पूरा दिन चल सके. इसी क्रम में Realme ने अपनी V सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Realme V11 5G को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन आने वाले दिनों में ये फोन भारतीय बाजार में भी नज़र आएगा. शानदार फीचर्स के साथ ये एक एफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन है. इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और  5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स और मार्केट में मिलने वाले 5000mAh वाले दूसरे स्मार्टफोन कौन से हैं.

Realme V11 5G- इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.52-इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. फोन की स्क्रीन में वाटर-ड्रॉप नॉच दिया गया है. आपको 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ MediaTek Dimensity 700 का प्रोसेसर मिलेगा. इस फोन में 6GB तक रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी है जिसे आप मेमोरी कार्ड से बढ़ा सकते हैं. इस फोन में 5000mAh की बैटरी  दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोटो के लिए रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है. फोन के रियर में LED फ्लैश का भी ऑप्शन है ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI पर काम करता है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. कीमत की बात करें तो आप 4GB + 128GB वेरिएंट को चीन में RMB 1,199 यानि करीब 13,500 रुपये में खरीद सकते है. वहीं अगर आप 6GB + 128GB वेरिएंट वाला फोन खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 15,800 रुपये चुकाने होंगे. आप इस फोन को 2 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Redmi Note 9- बैटरी के मामले में रेडमी नोट9 काफी दमदार फोन है. इस फोन में 5,020mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. रेडमी नोट9 में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसमें 48MP का क्वाड रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर काम करता है. इसकी कीमत 13,999 रुपये है.

Vivo Y20- अगर आप कम कीमत में शानदार बैटरी बैकअप वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो 13,990 रुपये में आप Vivo Y20 फोन खरीद सकते हैं इस फोन में 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. Vivo Y20 में 13MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद  है. पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget