एक्सप्लोरर

Realme GT 7 Pro की फर्स्ट सेल आज, जानें फीचर्स और धांसू ऑफर्स की पूरी डिटेल्स

Realme GT 7 Pro: रियलमी ने भारत में अपना एक नया और प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी पहली सेल आज आयोजित की जा रही है. आइए हम आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं.

Realme GT 7 Pro 5G: रियलमी ने कुछ दिन पहले ही अपने इस फोन को भारत में लॉन्च किया है. 29 नवंबर यानी आज इस फोन की फर्स्ट सेल का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर फोन पर कई तरह के डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. आइए हम आपको इस फोन के ऑफर्स से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.78 इंच की 8T LPTO Samsung Eco2 1.5K OLED पंच होल स्क्रीन दी है, जिसके लिए कंपनी ने कई बड़े-बड़े दावे भी किए हैं. इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है. फोन के डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी दी जा रही है. 

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके पिछले हिस्से पर कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसका पहला कैमरा 50MP IMX906 OIS सेंसर के साथ आता है. वहीं, फोन का दूसरा बैक कैमरा 50MP IMX882 पेरिस्कोप लेंस के साथ आता है. वहीं, फोन का तीसरा बैक कैमरा 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इस फोन में रियलमी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है.

रियलमी ने अपने इस नए फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट दिया है, जिसकी वजह से फोन का प्रोसेसर भी धांसू होने की उम्मीद है. कंपनी ने इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है.

यह फोन Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम OriginOS पर काम करता है. इसके अलावा फोन में 5800mAh की एक बड़ी दमदार बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट करती है.

वेरिएंट्स, कीमत और सेल

इस फोन का पहला वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 59,999 रुपये है, लेकिन फर्स्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स के साथ इस फोन को सिर्फ 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन को 4,749 रुपये प्रति महीने की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है. यह ईएमआई प्लान 12 महीनों का होगा.

इस फोन का दूसरा वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 65,999 रुपये है, लेकिन फर्स्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स के साथ इस फोन को सिर्फ 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. 

इस फोन की फर्स्ट सेल आज आयोजित की जा रही है. यूज़र्स इस फोन को रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न के शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं. फर्स्ट सेल के मौके पर पर फोन पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और भी कई अन्य ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिनकी जानकारी आपको संबंधित वेबसाइट पर जाकर मिल सकती है. इस फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें:

BGMI 3.5 Update: नई थीम और रोमांचक फीचर्स का चला पता, पढ़ें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget