एक्सप्लोरर

Realme C65 5G का पहला टीज़र रिलीज, इतनी कम कीमत में मिलेगा सबसे तेज 5G फोन

Realme: रियलमी ने भारत में अपने एक नए बजट स्मार्टफोन का टीज़र रिलीज किया है. कंपनी का कहना है कि यह सबसे कम कीमत में सबसे तेज 5जी फोन होगा.

Realme Smartphone: रियलमी भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर चुकी है. इस फोन का नाम Realme C65 5G होगा, जिसका पहला टीज़र कंपनी ने आज जारी किया है. हालांकि, रियलमी ने अपने इस टीज़र के जरिए Realme C65 5G की लॉन्च डेट का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन एक बड़ा हिंट दिया है, जिससे इस फोन की कीमत का पता चल गया है.

नया फोन लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी के द्वारा रिलीज किए गए टीज़र के मुताबिक रियलमी के इस फोन की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम होगी और यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा. कंपनी ने अपने टीज़र के जरिए दावा किया है कि Realme C65 5G दस हजार रुपये के अंदर आने मिलने वाला फास्टेस्ट एंट्री लेवल 5जी फोन होगा. 

कंपनी ने अपने इस फोन का एक माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर जारी किया है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि इस फोन की बिक्री रियलमी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर की जाएगी.

फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी ने अभी तक अपने इस फोन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है, लेकिन फिर भी इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक रियलमी के इस अपकमिंग फोन में कंपनी  प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दे सकती है. इस फोन फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स कुछ इस प्रकार हैं:

डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच की एलसीडी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस, रेनवाटर स्मार्ट टच फीचर और सेटर्ड पंच होल नॉच दिया जा सकता है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6300 SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका मुख्य कैमरा 50MP और दूसरा कैमरा 2MP सेंसर के साथ आ सकता है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी: इस फोन में 15W की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है.

अन्य: इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटेड और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन जैसे कई खास फीचर्स दिए जा सकते हैं.

रियलमी के इस अपकमिंग फोन में 4GB और 6GB RAM के दो ऑप्शन मिल सकते हैं, जिनके साथ 6GB डायनमिक रैम की सुविधा भी दी जा सकती है. स्टोरेज के लिए फोन में 64GB और 128GB इंटरनल स्पेस की सुविधा और एक माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें:

Microsoft ने लॉन्च किया चमत्कारी AI टूल, असली इमोशन्स के साथ नकली वीडियो बनाएगा VASA-1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget