एक्सप्लोरर

कल लॉन्च होगा iPhone की तरह दिखने वाला ये स्मार्टफोन, सिर्फ 28 मिनट के चार्ज में पुरे दिन चल जाएगा फोन 

Realme C51: रियल मी कल भारत में एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले कंपनी ने स्मार्टफोन की सभी डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर की हैं. जानिए फोन में क्या कुछ आपको मिलेगा.

Realme C51 Price: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियल मी कल भारत में Realme C51 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. मोबाइल फोन को आप ब्लैक और मिंट ग्रीन कलर में खरीद पाएंगे. इस बीच, लॉन्च से पहले कंपनी ने स्मार्टफोन की सभी डिटेल्स वेबसाइट पर शेयर कर दी है. इस फोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो सिर्फ 28 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाती है. इतनी बैटरी से आप दिनभर अपने फोन में नार्मल काम-काज कर सकते हैं.

Realme C51 के प्राइस की बात करें तो ये करीब 10,499 रुपये हो सकता है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है. फोन के लिए प्री-बुकिंग कल शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी.

स्पेसिफिकेशन 

इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है जबकि दूसरा 2MP का कैमरा हो सकता है. फोन में 6.74 इंच की HD प्लस डिस्प्ले 90hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है. Realme C51 में 5000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है जो महज आधे घंटे से भी कम में 50% चार्ज हो जाती है. मोबाइल फोन को कंपनी 2 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च करेगी जिसमें एक 4/64GB और दूसरा 4/128GB होगा. रैम को आप 8GB तक बड़ा सकते है. फोन के प्रोसेसर को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं है. वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 12nm ओक्टा कोर चिपसेट मिलेगा.

स्मार्टफोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा.

12 सितंबर को लॉन्च होगी ये सीरीज 

एप्पल 12 सितंबर को ग्लोबली iPhone 15 सीरीज लॉन्च करेगी. इस सीरीज के तहत 4 स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जिसमें इस बार टॉप मॉडल iPhone 15 Ultra हो सकता है. नई सीरीज कई सारे बदलावों के साथ आ रही है जिसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जर, बड़ी बैटरी, कैमरा अपग्रेड आदि शामिल है. इस सीरीज की कीमत 80,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp की ये 4 सेटिंग्स हर किसी को अपने फोन में रखनी चाहिए ऑन, आपने की हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget