एक्सप्लोरर

यूजर्स और ड्राइवर्स का डेटा ऑनलाइन लीक होने के बाद Rapido ने उठाया ये बड़ा कदम, बताया- कहां हुई गड़बड़ी

रेपिडो में दिक्कत का पता सिक्योरिटी रिसर्चर ने लगाया था. रिसर्चर ने जांच में पाया कि एक वेबसाइट फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध था, जिसमें रेपिडो ऑटो-रिक्शा यूजर्स और ड्राइवर्स से फीडबैक कलेक्ट किया जा रहा था.

Rapido ने ऐप में आई दिक्कत को ठीक कर लिया है. पिछले दिनों राइड सर्विस प्रोवाइडर के यूजर्स और ड्राइवर्स की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई थी. ऐप में आई इस दिक्कत की वजह से यूजर्स और ड्राइवर्स का पूरा नाम, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर लीक हुए थे. एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने इस दिक्कत के बारे में रिपोर्ट किया था. हालांकि, कंपनी ने इस दिक्कत को अब सही कर लिया है. 

दरअसल, रेपिडो में आई दिक्कत का पता सिक्योरिटी रिसर्चर रंगनाथन पी ने लगाया था. सिक्योरिटी रिसर्चर ने अपनी जांच में पाया कि एक वेबसाइट फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध था, जिसमें रेपिडो ऑटो-रिक्शा यूजर्स और ड्राइवर्स से फीडबैक कलेक्ट किया जा रहा था. यूजर्स का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि की जानकारियां उस फीडबैक फॉर्म में भरा जा रहा था.

ऐसे हुआ फीडबैक फॉर्म सार्वजनिक

टेक वेबसाइट TechCrunch को सिक्योरिटी रिसर्चर ने बताया कि रेपिडो की API में आई दिक्कत की वजह से ये फीडबैक फॉर्म सार्वजनिक हो गई थी. फीडबैक के लिए रेपिडो ने किसी थर्ड पार्टी सर्विस का इस्तेमाल किया था. इस लीक में यूजर्स और ड्राइवर्स की जानकारी वाले 1800 फीडबैक फॉर्म सार्वजनिक हो गए, जिसकी वजह से कई लोगों के मोबाइल नंबर समेत अन्य निजी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध हो गई. 

Rapido के CEO अरविंद शनाका ने कही ये बात

सिक्योरिटी रिसर्चर ने बताया कि इस डेटा लीक की वजह से बड़े स्कैम को अंजाम दिया जा सकता है. ड्राइवर्स और यूजर्स की जानकारियां सार्वजनिक होने की वजह से हैकर्स लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर सकते हैं. हालांकि, रेपिडो ने यूजर्स और सर्विस प्रोवाइडर की मुख्य जानकारी को अब छिपा दिया है. इस बड़े लीक के बाद, Rapido के CEO अरविंद शनाका ने कहा है कि एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया के तहत हम यूजर्स से फीडबैक लेते हैं. इस फीडबैक को थर्ड पार्टी कंपनी मैनेज करती हैं. थर्ड पार्टी मैनेजमेंट की वजह से यूजर्स की निजी जानकारियां लीक हुई हैं. 

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget