एक्सप्लोरर

PUBG फैंस को करना पड़ सकता है इंतजार, मार्च में आएगा PUBG Mobile India

पबजी गेम लवर्स को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. एक रिपोर्ट की मानें तो अब पबजी मोबाइल गेम अगले साल मार्च में भारत में लॉन्च होने की संभावना है.

PUBG Mobile को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं. पिछले कुछ दिनों से पबजी मोबाइल इंडिया को लेकर तरह तरह की अफवाहें आ रही हैं. कई साइट्स पर तो PUBG गेम को डाउनलोड करने के फेक लिंक भी डाले जा रहे हैं. अब पबजी गेम का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए खबर है कि पबजी मोबाइल इंडिया को लॉन्च होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा. खबरों की मानें तो अभी गेम लवर्स को अगले साल मार्च तक का इंतजार करना पड़ सकता है.

आपको बता दें जब से कंपनी की ओर से PUBG Mobile India को लॉन्च करने का ऐलान किया गया है तब से खबरों का बाजार गर्म है. अब InsideSport की एक खबर के मुताबिक साउथ कोरियन कंपनी PUBG कॉर्पोरेशन के ऑफिशियल ने कहा है कि PUBG Mobile India 2021 मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है. PUBG कॉर्पोरेशन के ऑफिशियल के हवाले से कहा गया है कि पबजी की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि इसे भारत में जल्द से जल्द वापस लाया जाए, लेकिन फिलहाल इस मामले में कोई प्रोग्रेस नहीं नज़र आ रही. रिपोर्ट में पबजी कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि अगले कुछ महीनों में पबजी मोबाइल को भारत में लॉन्च किया जा सकता है.

आपको बता दें कि हाल में एक RTI में इस बात का खुलासा किया गया है कि मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने अभी तक PUBG Mobile India लॉन्च के लिए इजाज़त नहीं दी है. हालांकि आए दिन PUBG गेम को लेकर आ रही खबरों के बीच ये कहना मुश्किल है कि इस RTI में कितनी सच्चाई है.

वहीं कुछ दिन पहले PUBG Corporation ने एक प्रेस रिलीज में कहा था कि PUBG अब भारत में PUBG Mobile India के नाम से वापसी करने वाला है. कंपनी भारत में सुरक्षा के नियमों को ध्यान में रखते हुए कुछ अपडेट्स के साथ इस गेम को लॉन्च करेगी. कंपनी ने इसमें 100 मिलियन डॉलर निवेश की भी बात कही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget