एक्सप्लोरर

PUBG Mobile गेम इस महीने भारत में कर सकता है वापसी, 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए ये होंगे नियम

गेम डेवलपर्स कंपनी ने ये साफ कर दिया है कि 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए इस बार नियम सख्त किए जाएंगे. गेम खेलने के लिए उन्हें पैरेंट्स की इजाजत की जरूरत होगी.

PUBG Mobile के भारत में लाखों दीवानें हैं, जिन्हें इस गेम की वापसी का बेसब्री से इंतजार है. इन लाखों लोगों का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है. ये गेम अब नए अवतार के साथ भारत में वापसी को तैयार है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके बारे में कुछ जानकारियां साझा की हैं. जिसके मुताबिक ये गेम भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से पेश किया जाएगा. कंपनी के अनुसार ये गेम के ग्लोबल वर्जन से थोड़ा अलग और दिलचस्प होगा. साथ ही कंपनी इस बार इसे नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत लॉन्च करेगी.

जून में कर सकता है वापसी
गेम डेवलपर्स कंपनी Krafton ने अभी गेम के लॉन्चिंग डेट की आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरों की मानें तो बैटल मोबाइल इंडिया गेम अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है. गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन लॉन्चिंग से दस दिन पहले शुरू होने सी उम्मीद है. Battlegrounds Mobile India का प्री-रजिस्ट्रेशन लाइव होने के बाद इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से यूजर्स प्री-रजिस्टर्ड कर सकेंगे.

डेटा सिक्योरिटी का होगा खास ख्याल
क्राफ्टन ने ये ऐलान किया है कि Battlegrounds Mobile India गेम बिल्कुल फ्री होगा. कंपनी ने बताया कि इस बार डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी का इस बार खास ख्याल रखा गया है. क्राफ्टन ने कहा है कि इस बार यूजर्स का डेटा देश में ही स्टोर किया जाएगा. साथ ही इस बार लॉ- रेगुलेशन का भी ध्यान रखा जाएगा. कंपनी इस गेम के बाद अन्य गेम ऐप भी लॉन्च करेगी, जो इस समय भारत में अवेलेबल नहीं हैं.

देना होगा पैरेंट्स का नंबर
गेम डेवलपर्स क्राफ्टन के मुताबिक 18 साल के कम उम्र के गेम लवर्स के लिए इस बार नियम थोड़े सख्त होंगे. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम खेलने के लिए उन्हें पैरेंट्स की परमिशन की जरूरत होगी और उन्हें पैरेंट्स का मोबाइल नंबर भी देना होगा, जिससे ये मालूम होगा कि वो गेम खेलने योग्य हैं या फिर नहीं. वहीं कंपनी ने ये भी साफ किया है कि पबजी के नए अवतार को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा और ये इंडियन गेम लवर्स की जरूरतों के हिसाब से बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें

PUBG री लॉन्च का इंतजार खत्म! कब और कैसे करें प्री-रजिस्ट्रेशन, यहां जानें सबकुछ

PUBG Mobile फिर कर रहा है वापसी, बदले नाम के साथ पोस्टर रिलीज, यहां है पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget