एक्सप्लोरर

WhatsApp पर है साइबर ठगों की नजर, जानिए क्या है OTP स्कैम?

अगर आप वॉट्सएप यूज करते हैं तो जान लीजिए हैकर्स आजकल व्हाट्सऐप पर OTP स्कैम चला रहे हैं. हैकर्स बड़े शातिराना अंदाज में आपसे ओटीपी जानकर आपके व्हाट्सऐप का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं.

WhatsApp के पूरी दुनिया में लाखों यूजर्स हैं. कम्युनिकेशन के लिए व्हाट्सऐप से अच्छा और फेमस प्लेटफॉर्म शायद ही कोई होगा. यही वजह है भारत समेत पूरी दुनिया में लोग व्हाट्सऐप पर चैट, फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट फाइल भेजते हैं. ऐसे में व्हाट्सऐप पर हमारे जरूरी डेटा पर हैकर्स की भी नजर रहती है. आजकल WhatsApp पर कई तरह के फ्रॉड हो रहे हैं. शातिर हैकर्स आपके अकाउंट को निशाना बना सकते हैं. इसलिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते वक्त आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए. व्हाट्सऐप पर आजकल नया OTP स्कैम शुरू हुआ है. जानते हैं कैसे आपका व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो सकता है.

1- व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि हैकर सबसे पहले आपको किसी जानने वाले के नाम से ही मैसेज भेजते हैं. मैसेज में ऐसा कुछ होगा जिससे आपको लगेगा कि मैसेज भेजने वाला मुसीबत में है. हैकर्स आपके दोस्त या रिश्तेदार के नंबर से भी मैसेज भेज सकते हैं. 

2- जब आप मैसेज भेजने वाले फ्रेंड या रिश्तेदार से बात करने लगेंगे तो वो आपके फोन पर एक OTP भेजेगा और कहेगा कि गलती से OTP तुम्हारे व्हाट्सऐप पर चला गया है वो उसे बता दें. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ओटीपी के जरिए हैकर आपके अकाउंट को हैक करना चाहता है.

3- अगर आपने ओटीपी बता दिया तो आपके नंबर से हैकर के फोन में व्हाट्सएप चालू हो जाएगा. आपको बता दें व्हाट्सऐप को किसी नए डिवाइस में इंस्टॉल करने के लिए ओटीपी की जरूरत होती है. हैकर आपसे वही ओटीपी मांग रहा होता है.

4- अब आपका व्हाट्सऐप अकाउंट हैकर के कब्जे में आ जाता है. अब हैकर आपके नंबर से आपके फ्रेंड्स और परिजनों को पैसे भेजने के मैसेज करेगा. इसके अलावा हैकर आपको ब्लैकमेल कर परेशान कर सकता है. इस तरह के स्कैम से बचने के लिए आप किसी के साथ ओटीपी शेयर ना करें.

5- किसी भी तरह से स्कैम से बचने के लिए आप अपने व्हाट्सएप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑप्शन को भी ऑन कर लें. इसके बाद हैकर्स को या किसी दूसरी डिवाइस में व्हाट्सऐप चलाने से पहले ओटीटी के अलावा एक कोड की जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें: 15000 रुपये में मिलेगा 64MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, ये हैं टॉप 5 ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा

Embed widget