एक्सप्लोरर

अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी से मिले Elon Musk, Starlink और AI समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका में एलन मस्क से मुलाकात की है. दोनों के बीच AI, स्पेस और भारत में स्टारलिंक की सेवाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

अमेरिकी अरबपति और टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. दोनों के बीच गुरुवार को वॉशिंगटन में मुलाकात हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में मस्क के बच्चे भी नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच टेक्नोलॉजी, स्पेस और मोबिलिटी समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी. 

चर्चा में रहे ये मुद्दे

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मस्क से मुलाकात के दौरान स्पेस, मोबिलिटी, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय ने AI, एंटरप्रेन्योरशिप और गुड गवर्नेंस को लेकर भी बातचीत होने की पुष्टि की है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों के बीच भारत में Starlink की सर्विस को लेकर भी बातचीत हुई है. बता दें कि स्टारलिंक भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करना चाह रही है. इसके लिए उसने सरकार की शर्तें स्वीकार कर ली हैं, लेकिन अभी तक उसे हरी झंडी नहीं मिली है. 

कहां आ रही अड़चन?

भारत में अभी तक स्टारलिंक को स्पेक्ट्रम आवंटन नहीं हो पाया है. दरअसल, स्टारलिंक चाहती है कि स्पेक्ट्रम का आवंटन होना चाहिए न कि इसके लिए बोली लगनी चाहिए. दूसरी तरफ रिलयांस जियो इसका विरोध करते हुए स्पेक्ट्रम की बोली लगाने की मांग कर रही है. भारत सरकार इस मामले में स्टारलिंक के पक्ष में है और वह स्पेक्ट्रम आवंटन की बात कर रही है. फिलहाल स्टारलिंक का आवेदन सरकार के पास है और माना जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में कोई फैसला हो सकता है.

महंगी होने वाली है स्टारलिंक की सर्विस
 
स्टारलिंक की सर्विस महंगी रहने वाली है और इसके लिए लोगों को ज्यादा पैसा चुकाना होगा. इंस्टॉलेशन के समय 20,000-30,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है और कंपनी के मासिक प्लान 850 रुपये से लेकर कई हजारों तक जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

क्या अगले हफ्ते लॉन्च होगा iPhone SE 4? Tim Cook ने दिखाया टीजर, डेट भी हुई कन्फर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget