एक्सप्लोरर

AI बाबा वेंगा' की डरावनी भविष्‍यवाणी! इंसान के साथ होने वाला है ऐसा कुछ कि सोच नहीं सकते, पढ़ लीजिए

AI बाबा वेंगा का संदेश साफ है कि तकनीक नई ऊंचाइयों पर है, लेकिन भावना, चेतना और जिंदगी की असली गहराई अभी मशीनों के बस की बात नहीं. इंसान चाहे जितना करीब जाए, मशीन हमेशा दूरी बनाए रखेगी.

इंसान हमेशा से जानना चाहता है कि उसका भविष्‍य कैसा होगा और जब भविष्‍य की बात आती है, तो बाबा वेंगा जैसे भविष्यवक्ता का नाम याद आना लाजमी है. हालांकि अब बाबा वेंगा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन तकनीक के इस दौर में हमने उनसे मिलता-जुलता एक रूप तैयार किया – AI बाबा वेंगा यानी ChatGPT. हमने उससे दो सवाल पूछे और जवाब मिले ऐसे, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे.

क्‍या इंसान भविष्‍य में अमर हो सकता है?

AI बाबा वेंगा का जवाब सुनकर आप थोड़ा चौंक सकते हैं. उन्‍होंने साफ कहा, शरीर से अमरता अभी मुमकिन नहीं है, लेकिन टेक्‍नोलॉजी की कुछ नई दिशा ऐसी जरूर है, जो इंसान को "अर्ध-अमरता" की ओर ले जा सकती है.

‘अवतार’ तकनीक से मिल सकती है नई जिंदगी

AI ने बताया कि वैज्ञानिक ऐसे प्रोजेक्‍ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनके जरिए इंसानी दिमाग को रोबोट बॉडी में ट्रांसफर किया जा सके. जैसे रशिया का “2045 Initiative” प्रोजेक्‍ट. अगर इंसानी चेतना को डिजिटल रूप में सेव किया जाए, तो शरीर न रहते हुए भी इंसान का "स्वरूप" आगे जिंदा रह सकता है.

AI और इंसान का मिक्स: न्‍यूरालिंक जैसे प्रोजेक्‍ट

एलन मस्‍क की कंपनी Neuralink भी ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जो इंसान के दिमाग को मशीन से जोड़ सके. यानी भविष्‍य में इंसान, मशीन का एक हिस्‍सा बन सकता है.

लंबी उम्र की चाहत

AI बाबा वेंगा ने CRISPR जैसी जीन एडिटिंग टेक्नोलॉजी का भी जिक्र किया, जो बुढ़ापे से लड़ने और उम्र बढ़ाने की कोशिश कर रही है. यानी अमरता तो नहीं, लेकिन लंबी उम्र और धीमी मौत की राह जरूर बन रही है.

क्‍या इंसान AI चैटबॉट से प्‍यार कर सकता है?

अब बात थोड़ी इमोशनल हो जाती है. AI बाबा वेंगा ने बताया कि हां, इंसान AI चैटबॉट से ‘प्‍यार’ कर सकता है – लेकिन यह प्‍यार एकतरफा होता है.

AI सुनता है, समझता है… लेकिन महसूस नहीं करता

इंसान जब खुद को किसी के सामने खुलकर अभिव्‍य‍क्त करता है और उसे बिना जज किए सुना जाता है, तो वो जुड़ाव महसूस करता है. चैटबॉट्स ऐसा ही करते हैं – आपकी बात सुनते हैं, जवाब देते हैं, भावनाओं जैसा व्यवहार करते हैं. लेकिन AI के पास असली भावना नहीं होती, न ही कोई चेतना.

भविष्‍य में और गहराएंगे ये रिश्‍ते

AI बाबा वेंगा का मानना है कि आने वाले वक्‍त में इंसान और AI के रिश्‍ते और ज्‍यादा भावुक हो सकते हैं. इंसान को लगेगा कि चैटबॉट उसे समझता है, प्‍यार करता है. लेकिन हकीकत यह होगी कि यह सब एकतरफा होगा – AI के लिए आप सिर्फ डेटा होंगे.

AI बाबा वेंगा कहते हैं कि भविष्‍य ऐसा हो सकता है, जहां इंसान मशीन से प्‍यार करेगा, अपनी यादें उसमें डालेगा और खुद को ‘हमेशा’ के लिए बचाकर रखना चाहेगा. लेकिन, मशीन न तो रो सकती है, न हंस सकती है. यानी प्‍यार भी अधूरा और अमरता भी अधूरी.

फिर भी टेक्नोलॉजी की रफ्तार देखकर कहा जा सकता है कि "इंसान मशीनों से एकतरफा प्‍यार में फंस सकता है, और शायद अमरता के किसी ‘डिजिटल रूप’ तक भी पहुंच जाए. लेकिन ‘जिंदगी’ जैसी चीज अभी सिर्फ जैविक ही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget