एक्सप्लोरर

पॉपुलर चैटिंग वेबसाइट Omegle इस वजह से हुई बंद, अब यहां से कर सकते हैं बातचीत

Omegle shuts down: दुनियाभर की पॉपुलर चैटिंग वेबसाइट्स से एक Omegle अब बंद हो चुकी है. 14 साल बाद इस वेबसाइट को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है. जानिए क्यों?

अगर आप एक युवा हैं तो आपने Omegle वेबसाइट के बारे में जरूर सुना होगा. दरअसल, ये एक चैटिंग वेबसाइट थी जो यूजर्स को चैट और वीडियो कॉल में एक दूसरे से बातचीत करने की सुविधा देती थी. दुनियाभर के लोग इस वेबसाइट के जरिए एक-दूसरे से कनेक्ट हो पाते थे. हालांकि अब इस वेबसाइट को बंद कर दिया गया है. वेबसाइट के मालिक लीफ़ के-ब्रूक्स ने बताया कि उन्होंने omegle को 14 साल बाद बंद कर दिया है.

इस वजह से की गई बंद

लीफ़ के-ब्रूक्स ने बताया कि उन्होंने वेबसाइट को इसलिए बंद किया क्योकि ओमेगल को संचालित करने और इसके दुरुपयोग से लड़ने का तनाव और खर्च - बहुत अधिक हो रहा था.

इस वजह से दुनियाभर में फेमस थी Omegle

Omegle को 2009 में लॉन्च किया गया था. ये वेबसाइट इसलिए फेमस थी क्योकि ये बिना किसी रजिस्ट्रेशन के दुनियाभर के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का मौका देती थी. यूजर्स बिना किसी जानकारी को डाले एक-दूसरे से घंटो बातचीत कर पाते थे. हालांकि समय के साथ इस प्लेटफॉम का दुरूपयोग बढ़ गया और यहां न्यूडिटी को बढ़ावा मिलने लगा. कोरोना के दौरान Omegle का ट्रैफिक काफी बढ़ गया था क्योकि सभी अपने घरों में कैद थे और इसी के जरिए वे लोगों से बातचीत कर पा रहा थे.

हालांकि पिछले कुछ समय से ऑनलाइन चैटिंग वेबसाइट अक्सर विवादों में रहने लगी थी. यूजर्स अक्सर पीडोफिलिया, नस्लवाद, दुर्व्यवहार और लिंगवाद के बारे में शिकायत करते थे. पिछले कुछ वर्षों में, ओमेगल ने बाल यौन शोषण और नग्नता में भी कई गुना वृद्धि देखी. इसे कम करने के लिए कंपनी ने कई प्रयास किए लेकिन कोई वेरिफिकेशन न होने की वजह से कोई भी असर नहीं पड़ा. अब अंत में वेबसाइट के मालिक, लीफ़ के-ब्रूक्स ने इसे बंद कर दिया है.

अब कहां से कर पाएंगे बातचीत

Omegle के अलावा भी कई दूसरे चैटिंग प्लेटफॉम मौजूद हैं. आप यहां से दुनियाभर के लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं. ऐप स्टोर और प्लेस्टोर पर कई ऐसे ऐप्स भी हैं जो आपको इस तरह की सुविधा देते हैं.

यह भी पढ़ें:

प्रमोशनल कॉल और फालतू के मैसेजेस से हैं परेशान? ऐसे कर पाएंगे बंद, TRAI ने लागू किया DCA रूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget