एक्सप्लोरर

10000mAh की बैटरी और 8GB रैम के साथ आ गया सस्ता 5G टैबलेट, कीमत जान खड़े हो जाएंगे कान

POCO Pad 5G: POCO ने हालही में अपना एक सस्ता 5G टैबलेट लॉन्च कर दिया है. पोको का यह पहला 5G टैबलेट है जिसमें कंपनी ने 10000 एमएएच की दमदार बैटरी प्रदान कराई है.

POCO Pad 5G: भारत में टैबलेट की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ी है. ऐसे में बजट रेंज वाले टैबलेट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इसी कड़ी में पोको (POCO) ने हालही में अपना एक सस्ता 5G टैबलेट लॉन्च कर दिया है. पोको का यह पहला 5G टैबलेट है जिसमें कंपनी ने 10000 एमएएच की दमदार बैटरी प्रदान कराई है. वहीं इस टैबलेट में कंपनी ने 8GB रैम भी दिया है जो इसे एक खास टैबलेट बनाता है. POCO Pad 5G टैबलेट का डिजाइन काफी स्टाइलिश है और यह लोगों को काफी आकर्षित कर सकता है.

POCO Pad 5G के फीचर्स

अब इस टैबलेट के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने अपने इस टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले उपलब्ध कराया है. ये डिस्प्ले 2K रेजलूशन को सपोर्ट करता है. साथ ही ये डिस्प्ले 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट भी प्रदान करता है. डिस्प्ले को कंपनी ने Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ उतारा है.

प्रोसेसर और स्टोरेज

पोको पैड 5जी को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है. इस टैबलेट में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 256GB UFS 2.2 स्टोरेज भी दी गई है. इतना ही नहीं इस टैबलेट में एक माइक्रोएसडी कॉर्ड स्लॉट भी दिया गया है जिसकी मदद से इसकी स्टोरेज को 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं ये टैबलेट Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है.

बेहतरीन कैमरा सेटअप

POCO Pad 5G के कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें कंपनी ने 8MP का रियर कैमरा प्रदान कराया है. साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कंपनी ने टैबलेट में 8MP का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध कराया है. ये टैबलेट IP52 रेटिंग के साथ आया है. पावर की बात करें तो इसमें 10,000mAh की तगड़ी बैटरी दी है. ये बैटरी 33W के USB Type C फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि POCO Pad 5G को कंपनी ने देश में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. वहीं इसकी शुरूआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. इस टैबलेट के 8GBRAM+128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. वहीं टैबलेट के 8GBRAM+256GB स्टोरेज को कंपनी ने 25,999 रुपये की कीमत में उतारा है. साथ ही ये टैबलेट Cobalt Blue और Pistachio Green जैसे रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

इस टैबलेट की पहली सेल 27 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे से होने वाली है. इसे आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट (Flipkart) से खरीद सकते हैं. वहीं टैबलेट की खरीद पर 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट और एक हजार रुपये का स्टूडेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें:

अब बिना मोबाइल नंबर होगा UPI Payment, PhonePe और गूगल पे पर करनी है बस ये सेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget