एक्सप्लोरर

क्या है Truth Social, जिसे PM Modi ने किया जॉइन? डोनाल्ड ट्रंप के साथ शेयर की पहली पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल को ज्वॉइन कर लिया है. उन्होंने पहली पोस्ट में ट्रंप के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल (Truth Social) पर अकाउंट बना लिया है. इसके साथ ही वो दुनिया के चुनिंदा उन नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो इस प्लेटफॉर्म का यूज कर रहे हैं. इस प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री ने अपनी पहली पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. यह तस्वीर 2019 की है, जब नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे. यह तस्वीर ह्यूस्टन में ली गई थी. उन्होंने शुरुआत में ट्रंप के साथ-साथ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को फॉलो किया था. कुछ ही देर में मोदी के फॉलोअर्स की संख्या हजारों में पहुंच गई थी. ट्रंप ने भी इस प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी के एक हालिया पॉडकास्ट के वीडियो को शेयर किया था. 

2022 में लॉन्च हुआ था ट्रूथ सोशल

जो बाइडेन से राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद ट्रंप पर ट्विटर और फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने बैन लगा दिया था. इसके बाद ट्रंप ने फरवरी, 2022 में ट्रूथ सोशल शुरू किया था. इसकी फंक्शनलिटी बिल्कुल एक्स (पूर्व में ट्विटर) की तरह है. यूजर इस प्लेटफॉर्म पर 'ट्रूथ' और 'रिट्रूथ' पोस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा उनके पास डायरेक्ट मैसेज भेजने का भी ऑप्शन है. इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों को 'स्पॉन्सर्ड ट्रूथ' कहा जाता है. 

ट्रंप के पास कंपनी का मेजोरिटी शेयर

इस प्लेटफॉर्म का मालिकाना हक ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के पास है, जिसकी 57 प्रतिशत हिस्सेदारी डोनाल्ड ट्रंप के पास है. उनके अलावा ARC ग्लोबल इनवेस्टमेंट और कुछ दूसरे निवेशकों के पास कंपनी की बाकी हिस्सेदारी है. हालांकि, अभी इस पर कानूनी लड़ाई चल रही है. बता दें कि ट्रंप के इस प्लेटफॉर्म पर करीब 92 लाख फॉलोअर्स हैं. इसकी तुलना में ट्रंप को एक्स पर 10 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

'अगले 5-10 सालों में हर टास्क कर सकेगी AI, इंसानों की कर लेगी बराबरी', Google DeepMind के CEO का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget