एक्सप्लोरर

Phone Blast: गर्मियों में बम की तरह फट सकता है मोबाइल फोन अगर कर दी ये बड़ी गलती, ऐसे रहें सुरक्षित

Tech Tips: स्मार्टफोन में गर्मी के कारण होने वाले ब्लास्ट से बचने के लिए सावधानी बरतें. फोन को सीधी धूप में रखने या भारी केस से ढकने से बचें. सस्ते चार्जर या लंबे समय तक चार्जिंग भी खतरा बढ़ाते हैं.

Mobile Blast Causes: स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की खबरें अक्सर आती रहती हैं. ऐसे घटनाओं की कई वजहें हो सकती हैं. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में ऐसी घटनाएं होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है. दरअसल, स्मार्टफोन्स और छोटे डिवाइस में बहुत कम जगह में ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मौजूद रहती है. ऐसे में स्मार्टफोन यूजर्स को बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. आइए, समझते हैं कि फोन में आग कैसे लगती है, इसकी वजह क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

दरअसल, स्मार्टफोन में आग लगने के ज्यादातर मामले बैटरी से संबंधित होते हैं. जब फोन धूप की संपर्क में आते हैं तो बैटरी बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है. बहुत ज्यादा तापमान बढ़ने से भारी भरकम केस या कवर से भी परेशानी बढ़ सकती है. इसके अलावा, फोन पर ज्यादा दबाव पड़ने या बहुत देर तक यूज करने से भी ये गर्म हो जाता है. 

खराब क्वालिटी वाले सस्ते चार्जर का ना करें इस्तेमाल

खराब क्वालिटी वाले सस्ते चार्जर या केबल का इस्तेमाल करने से बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो सकता है. कई फोन्स के साथ अब चार्जिंग एडाप्टर नहीं मिलता है. ऐसे में जुगाड़ से चार्ज करने के चक्कर में गलती से ब्लास्ट की संभावना भी काफी बढ़ जाती है. लंबे वक्त तक लगातार फोन को चार्ज पर रखने देने से भी ब्लास्ट की संभावना बढ़ती है. गर्मी के मौसम में ऐसा करना खतरे का संकेत है. 

फोन की बैटरी पुरानी होने पर बढ़ता है खतरा

यदि आपके फोन की बैटरी पुरानी या खराब हो चुकी है तो ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है. यदि आपके फोन की बैटरी फूल गई हो तो तुरंत नजदीकी सर्विस सेंटर पर दिखवा लें. गर्मी के मौसम में बैटरी को सुरक्षित रखना और भी ज्यादा जरूरी है.

लंबे समय तक गेम खेलने से पड़ता है असर

ऐसा भी होता है कि यदि आप लंबे समय तक फोन पर लंबे समय तक गेम खेलते हैं या वीडियोज देखते हैं तो आपका फोन गर्म हो सकता है. इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि गर्मी के समय फोन ज्यादा समय तक यूज ना हो. फोन पर ज्यादा दबाव पड़ने से ब्लास्ट हो सकता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • अपने गैजेट्स को तकिए, कुशन, कंबल आदि के नीचे रखकर चार्ज न करें, क्योंकि वे डिवाइस से निकलने वाली गर्मी को रोकेंगे और इस तरह इसे ज्यादा गर्म कर देंगे.
  • मोबाइल फोन के ओवरहीट होने पर तुरंत फोन को स्विच ऑफ कर देना चाहिए और मोबाइल केस हटा देना चाहिए, इससे टेम्परेचर तेजी से नॉर्मल हो जाता है.
  • जिन ऐप्स को आप यूज नहीं कर रहे हैं, उन्हें बंद कर देना चाहिए या ऐप्स को तब तक बंद कर देना चाहिए जब तक मोबाइल का टेम्परेचर नॉर्मल ना हो जाए.

ये भी पढ़ें-

YouTube पर 4K Video देखने के लिए कितनी होनी चाहिए इंटरनेट स्पीड? क्या खत्म हो जाएगा पूरा डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget