एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की खराब हालत का असर, विदेशों से फोन आयात घटा, टेलीकॉम के अन्य सामान की खरीद भी कम

आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान की हालत ठीक नहीं है. इसका असर स्मार्टफोन और टेलीकॉम के सामान के आयात पर भी दिख रहा है, जिसमें सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है.

पाकिस्तान की खराब आर्थिक हालत का असर वहां के लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है. इसका सीधा नतीजा मोबाइल फोन के आयात पर नजर आ रहा है. ताजा जानकारी के अनुसार, मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले 5 महीनों (जुलाई-नवंबर 2024) में फोन आयात में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. जुलाई से नवंबर तक पाकिस्तान ने 570 मिलियन डॉलर के फोन आयात किए हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने विदेशों से 616 मिलियन डॉलर के फोन आयात किए थे.

मासिक आधार पर और भी गिरावट

मासिक आधार पर देखा जाए तो नवंबर में आयात और कम हुआ है. अक्टूबर में पाकिस्तान में विदेशों से 174 मिलियन डॉलर के फोन आए थे, जबकि नवंबर में 14 प्रतिशत गिरावट के साथ लगभग 150 मिलियन डॉलर के फोन ही आयात किए गए. हालांकि, सालाना आधार पर नवंबर में आयात लगभग 2 प्रतिशत बढ़ा है. 

टेलीकॉम सामान के आयात में भी कमी

पाकिस्तान में न केवल फोन आयात कम हुआ है बल्कि टेलीकॉम से जुड़े हर प्रकार के आयात में कमी आई है. पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान ने 235 मिलियन डॉलर का टेलीकॉम से जुड़ा सामान मंगवाया था, जबकि इस साल नवंबर में वह केवल 184 मिलियन डॉलर का सामान मंगवा सका.

स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी

लोकल मैन्युफैक्चरिंग पाकिस्तान के लिए राहत की सांस लेकर आई है. पिछले कुछ महीनों से लोकल मैन्युफैक्चरिंग में इजाफा देखा जा रहा है. इस साल के पहले 9 महीनों (जनवरी से सितंबर) की बात की जाए तो पाकिस्तान के मैन्युफैक्चरिंग और असेंबलिंग प्लांट्स ने 2.25 करोड़ हैंडसेट का प्रोडक्शन किया है. अकेले सितंबर में 21 लाख से अधिक मोबाइल फोन का प्रोडक्शन किया गया. 2.25 करोड़ मोबाइल में से लगभग 88 लाख 2G फोन और लगभग 1.4 करोड़ स्मार्टफोन्स थे.

पाकिस्तान में लगभग एक तिहाई 2G यूजर्स 

पाकिस्तान में 2G डिवाइस यूजर्स की बड़ी संख्या है. पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी (PTA) के अनुसार, देश के कुल मोबाइल यूजर्स में से 64 प्रतिशत स्मार्टफोन यूज करते हैं, जबकि 36 प्रतिशत के पास 2G डिवाइसेस हैं.

ये भी पढ़ें-

iPhone और Samsung के महंगे फोन्स में भी नहीं मिलते चाइनीज फोन के ये फीचर्स, बढ़ने लगी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
Flipkart की Big Billion Days Sale इस दिन होगी शुरू, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस
Flipkart की Big Billion Days Sale इस दिन होगी शुरू, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget