एक्सप्लोरर

भारत से मार खाने के बाद तुर्की के आगे गिड़गिड़ाया पाकिस्तान! इस खतरनाक हथियार की मांगी भीख, जानें कैसे रोकेगा हमला

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत से मिली जबरदस्त हार को पाकिस्तान भले ही दुनिया के सामने मानने से इनकार कर रहा हो और झूठी जीत का ढोल पीट रहा हो लेकिन सच्चाई ये है कि उसे अपने भारी नुकसान का अंदाजा है.

ALP-300G Radar System: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत से मिली जबरदस्त हार को पाकिस्तान भले ही दुनिया के सामने मानने से इनकार कर रहा हो और झूठी जीत का ढोल पीट रहा हो लेकिन सच्चाई ये है कि उसे अपने भारी नुकसान का अंदाजा है. भारतीय मिसाइलों, ड्रोन और अत्याधुनिक डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा. इस ऑपरेशन ने दुनिया को ‘मेक इन इंडिया’ हथियारों की ताकत दिखा दी. पाकिस्तान की हार की सबसे बड़ी वजह रही चीन पर उसका अंधा भरोसा. जिस चीनी हथियारों पर उसने सबसे ज्यादा विश्वास किया, वही मैदान में फेल हो गए. अब पाकिस्तानी सेना ड्रैगन को किनारे कर तुर्की की शरण में जा रही है.

आखिर तुर्की से क्यों हथियार खरीद रहा है पाकिस्तान?

भारत से हालिया टकराव के बाद पाकिस्तान अपने एयर डिफेंस सिस्टम को अपग्रेड करने में जुट गया है. इसी कड़ी में वो तुर्की से एक घातक रडार सिस्टम ALP-300G खरीदने की तैयारी कर रहा है. यह सिस्टम लंबी दूरी से खतरों को पहचानने में सक्षम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 से 10 मई के बीच भारत-पाक संघर्ष के दौरान पाकिस्तान का चीनी डिफेंस सिस्टम HQ-9 पूरी तरह फेल हो गया था. भारतीय मिसाइल और ड्रोन हमलों को यह समय पर पहचान ही नहीं सका. अब पाकिस्तान की वायुसेना तुर्की की डिफेंस कंपनी ASELSAN से बातचीत कर रही है जिससे ALP-300G रडार सिस्टम खरीदा जा सके जो सिर्फ 30 मिनट में तैनात किया जा सकता है.

क्या है ALP-300G सिस्टम?

ALP-300G एक लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस और अर्ली वॉर्निंग रडार सिस्टम है जो AESA और डिजिटल बीमफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है. ये सिस्टम बैलिस्टिक मिसाइल, एंटी-रेडिएशन मिसाइल और स्टील्थ विमानों तक को ट्रैक कर सकता है. इसके मल्टी-चैनल बीम स्ट्रक्चर की मदद से यह एक साथ कई लक्ष्यों पर नजर रख सकता है.

यह सिस्टम न केवल तेजी से तैनात होता है बल्कि इसे 10 टन वाले सामान्य ट्रक से भी ले जाया जा सकता है. यह NATO के एयर कमांड और कंट्रोल सिस्टम के साथ भी पूरी तरह संगत है और खराब मौसम में भी बिना रुकावट के काम कर सकता है.

भारत को कितना सतर्क रहना चाहिए?

पाकिस्तान का तुर्की से ये घातक तकनीक मंगवाना उसकी हार की स्वीकारोक्ति है लेकिन भारत के लिए यह संकेत भी है कि अगली बार पाकिस्तान ज्यादा तैयारी के साथ आएगा. ऐसे में भारत को भी अपनी सैन्य रणनीति को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि हर मोर्चे पर वह हमेशा एक कदम आगे रहे.

यह भी पढ़ें:

Jio ने बढ़ा दी Airtel की टेंशन! इस नए प्लान में यूजर्स को मिलेंगे जबरदस्त बेनिफिट्स, 84 दिनों की है वैलिडिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
Embed widget