एक्सप्लोरर

कानूनी झमेले और 2 लाख का जुर्माना, आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है ज्यादा सिम रखना

दूरसंचार अधिनियम 2023 के नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई निर्धारित किए गए सिम से ज्यादा सिम लेता है तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा. जिसमें बड़े जुर्माने और जेल तक का प्रावधान है.

SIM Rules Under Telecom Act: भारत में दूरसंचार अधिनियम 2023 को लागू कर दिया गया है. इसमें सरकार ने लोगों के साथ होने वाली धोखाधड़ी और कॉल पर होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए कई सख्त नियम बनाए हैं. नियमों में इस बात को लेकर खास ध्यान रखा गया है कि लोग कितने सिम कार्ड अपने नाम से ले सकेंगे. अगर कोई शख्स इन नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

कितने सिम कराए जा सकते हैं इशू

दूरसंचार अधिनियम 2023 के मुताबिक, कोई भी शख्स कितने सिम कार्ड अपने नाम से ले सकता है, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि वो कहां रहता है.  अगर शख्स जम्मू और कश्मीर, असम और भारत के पूर्वोत्तर के लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों (एलएसए) में रहता है तो वो छह सिम ही ले सकता है. संवेदनशील क्षेत्र होने की वजह से यहां पर सीमा कम रखी गई है. इन इलाकों के अलावा देश के बाकी सब जगहों पर लोग अपने नाम पर नौ सिम कार्ड इशू करवा सकते हैं. 

नियमों को तोड़ने पर देना होगा भारी जुर्माना

नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई निर्धारित किए गए सिम से ज्यादा सिम लेता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. जहां पर आरोपी शख्स को दूरसंचार अधिनियम के अंडर 50,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा. इतना ही नहीं अगर आरोपी बार-बार ऐसा कुछ करता है तो उसे 2 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ेगा.

इसके साथ ही अगर कोई शख्स धोखाधड़ी, ठगी या गलत तरीकों का इस्तेमाल कर सिम कार्ड हासिल करता है तो उसे जेल की सजा हो सकती है या फिर 3 साल तक की जेल या 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकता हैं. 

कहीं आपके नाम से कोई दूसरा तो नहीं कर रहा सिम यूज

कई बार ऐसा होता है कि साइबर जालसाज आपके नाम का सिम यूज कर रहे होते हैं, लेकिन आपको इसका पता ही नहीं होता है. ये जानने के लिए आपको सरकारी  पोर्टल www.sancharsathi.gov.in पर जाना है और वहां पर जरुरी जानकारी भरने के बाद फोन पर OTP आएगा.

इस OTP को फिल करने के बाद एक नया पेज खुलकर आ जाएगा, जहां सभी मोबाइल नंबर दिए होंगे जो आपके आधार कार्ड से लिंक हैं. इससे आपको पता चल जाएगा कि कोई आपके नाम से लिए गए सिम का यूज कर रहा है.

यह भी पढ़ें:-

कहीं मौत की वजह ना बन जाए आपकी ही आवाज! खतरे में डाल सकता है ये AI Model 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tower Fan या Pedestal Fan! छोटी जगह के लिए कौन देगा सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए एक घंटे में कितनी बिजली होती है खपत
Tower Fan या Pedestal Fan! छोटी जगह के लिए कौन देगा सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए एक घंटे में कितनी बिजली होती है खपत
दिनभर स्क्रीन में घुसे रहने वाले लोगों के लिए काम का है 1-2-10 नियम, जान लिया तो नुकसान से बच जाएंगे
दिनभर स्क्रीन में घुसे रहने वाले लोगों के लिए काम का है 1-2-10 नियम, जान लिया तो नुकसान से बच जाएंगे
एक Rechargeable Battery आखिर कितनी बार चलती है? खरीदने से पहले जान लें ये बात
एक Rechargeable Battery आखिर कितनी बार चलती है? खरीदने से पहले जान लें ये बात
पावर कट होते ही बंद हो जाता है On-Grid Solar सिस्टम, क्यों होता है ऐसा और क्या है इसका उपाय?
पावर कट होते ही बंद हो जाता है On-Grid Solar सिस्टम, क्यों होता है ऐसा और क्या है इसका उपाय?

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget