एक्सप्लोरर

Oppo Find N3 Flip 29 अगस्त को हो सकता है लॉन्च, जानिए इस बार नया क्या मिलेगा?

ओप्पो 29 अगस्त को घरेलू मार्केट में नया फ्लिप फोन लॉन्च कर सकती है. इस बार फोन में  MediaTek Dimensity 9200 और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है.

Oppo Find N3 Flip Launch Date: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो 29 अगस्त को अपने घरेलू बाजर में  Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. एक रिलाएबल टिपस्टर Max Jambor ने एक्स पर ये जानकारी शेयर की है. लीक्स की माने तो कंपनी इसी दिन Oppo Find N3 और Oppo Watch 4 Pro को भी लॉन्च कर सकती है. ध्यान दें, आधिकारिक तौर पर अभी फोन के लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकरी सामने नहीं है. लॉन्च डेट थोड़ी हैरान करने वाली हैं क्योकि ओप्पो ने इसी साल फरवरी में Oppo Find N2 Flip लॉन्च किया था.

ओप्पो Find N3 Flip में इस बार राउंड शेप कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है. इसमें आपको 50MP (IMX890) + 48MP (IMX581) अल्ट्रा वाइड और 32MP (IMX709) 2x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. स्मार्टफोन 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और इसमें 4500 एमएएच की बैटरी मिलेगी. हार्डवेयर डिजाइन फोन का सेम रहने वाला है. स्मार्टफोन में 3.26 इंच की ही कवर डिस्प्ले मिलेगी. फिलहाल फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं है. भारत में ये फोन कब लॉन्च होगा इस विषय में भी फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं है.

वनप्लस लॉन्च करेगी फोल्डेबल फोन 

लीक्स की माने तो चीन में लॉन्च होने वाला OPPO Find N3 भारत में वनप्लस ओपन के नाम से लॉन्च हो सकता है. यानि यही कंपनी का नया फोल्डेबल फोन है. इसमें 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलने की बात कही जा रही है. वनप्लस ओपन में आपको शानदार कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50MP (IMX890) का मेन कैमरा + 48MP (IMX581) अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP (OV64B) 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोन सितम्बर या अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है. हालांकि कुछ जगह फोन के अगस्त में भी लॉन्च होने की बात कही जा रही है. सटीक जानकारी के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार और करना होगा.  

यह भी पढ़ें: X (ट्विटर) में हुआ एक और बदलाव, लॉग आउट होने पर प्रोफाइल में ऐसे शार्ट होंगी पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget