एक्सप्लोरर

16GB RAM और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ OPPO का नया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत

Oppo F27 5G: इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है. ये नया 5जी स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर के साथ उतारा गया है.

Oppo F27 5G: चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो (Oppo) ने हालही में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ओप्पो एफ 27 5G स्मार्टफोन (Oppo F27 5G) में 16GB रैम के साथ ही कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं जो लोगों को काफी पसंद आ सकते हैं. इसके अलावा इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है. ये नया 5जी स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर के साथ उतारा गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खासियत.

OPPO F27 5G के फीचर्स

OPPO F27 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस का भी सपोर्ट मिल जाता है. कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट प्रोसेसर के साथ उतारा है. वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 MP2 GPU दिया हुआ है. वहीं ये गेमिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाता है.

OPPO F27 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 8GB LPDDR4X रैम के साथ 8GB एक्सटेंडेड रैम दिया हुआ है. वहीं इसमें 128GB और 256GB UFS 2.2 की दो इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. इस फोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिसकी मदद से इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

शानदार कैमरा सेटअप

अब इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 50MP के प्राइमरी ओमनीविजन OV50D कैमरा के साथ 2MP का ओमनीविजन OV02B1B पोर्ट्रेट कैमरा उपलब्ध कराया है. सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32MP का सोनी IMX615 फ्रंट कैमरा दिया हुआ है.

बैटरी

ओप्पो एफ 27 5जी स्मार्टफोन में पावर के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. ये बैटरी 45 वॉट के सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है जिससे ये फोन जल्दी चार्ज हो जाता है. कंपनी के अनुसार ये स्मार्टफोन महज 44 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. इसके अलावा ये फोन एंड्रॉइड 14 आधारित ब्रांड के ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है.

कितनी है कीमत

ओप्पो ने OPPO F27 5G स्मार्टफोन को दो मेमोरी वैरियंट में बाजार में उतारा है. इस फोन के 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट कि कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. वहीं इसके 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट कि कीमत 24,999 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने Emerald Green और Amber Orange जैसे दो रंगों में उतारा है. वहीं इस स्मार्टफोन को आप ओप्पो इंडिया स्टोर के साथ ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट से भी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

सिंगल चार्ज में मिलेगा 43 घंटों का बैकअप, OnePlus ने लॉन्च किया अपना नया ईयरबड्स, ANC के साथ हैं जोरदार फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget