एक्सप्लोरर

ChatGPT बनाने वाली कंपनी बना रही नया AI model, इंसानों की उम्र बढ़ाने में कर सकता है मदद

OpenAI ने रेट्रो बायोसाइसेंस के साथ मिलकर एक नए AI मॉडल को ट्रेनिंग दी है. यह मॉडल एक प्रोटीन्स को री-इंजीनियर करने के लिए बनाया गया है, जो इंसानी जीवन को लंबा कर सकता है.

टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को आसान बनाया है. अब टेक्नोलॉजी की मदद से जीवन को लंबा बनाने की कोशिश भी हो रही है. ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने रेट्रो बायोसाइंसेस के साथ मिलकर एक नए AI मॉडल GPT-4b micro को ट्रेनिंग दी है. रेट्रो बायोसाइंसेस एक स्टार्टअप है, जो इंसानी जीवन को 10 साल और लंबा बनाने पर काम कर रहा है. दोनों कंपनियां पिछले एक साल से साथ मिलकर काम कर रही हैं. इनका मुख्य उद्देश्य यमानाका फैक्टर्स नाम के प्रोटीन्स में सुधार करना है. आइये पूरी खबर जानते हैं.

ये काम कर रही हैं दोनों कंपनियां

दोनों कंपनियों ने मिलकर GPT-4b micro मॉडल तैयार किया है. इसका काम प्रोटीन्स के एक सेट यमानाका फैक्टर्स को री-इंजीनियर करना है. यह प्रोटीन्स इंसानी स्किन सेल्स को जवां दिखने वाली स्टेम सेल्स में बदल सकता है. रेट्रो बायोसाइंसेस का मानना है कि यह प्रोटीन्स इंसानी अंग बनाने के काम आ सकता है और इससे सेल्स बदलने की समस्या को भी हल किया जा सकता है. यह OpenAI का पहला ऐसा मॉडल है, जिसे खास तौर पर बायोलॉजिकल रिसर्च के लिए तैयार किया गया है.

गूगल के पास भी है ऐसा मॉडल

GPT-4b micro मॉडल गूगल के नोबल पुरस्कार विजेता AlphaFold मॉडल से थोड़ा अलग है. गूगल का यह मॉडल अमिनो एसिड सीक्वेंस से प्रोटीन की सटीक 3D स्ट्रक्चर का अनुमान लगा सकता है. बायोलॉजी में एक समय में इस काम को असंभव माना जाता था. इसके चलते यह मॉडल बनाने वाले गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हस्साबिस और गूगल डीपमाइंड के डायरेक्टर जॉन जंपर को पिछले साल केमिस्ट्री का नोबल पुरस्कार दिया गया था.

GPT-4b micro पर शुरू होगी रिसर्च

OpenAI और रेट्रो बायोसाइसेंस ने कहा है कि वो इस मॉडल पर अपनी रिसर्च को पब्लिश करेगी. इससे पता चल सकेगा कि यह मॉडल कितना कारगर साबित होता है और क्या यह सच में इंसान को थोड़े और साल जीने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें-

डेली 2GB डेटा और लंबी वैलिडिटी, BSNL के 400 रुपये से कम के प्लान ने छुड़ाए बाकी कंपनियों के छक्के!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget