एक्सप्लोरर

India Mobile Congress: अगले महीने से सैटेलाइट टेक्नोलॉजी पर सुपरफास्ट इंटरनेट, मार्च तक 5G हर गांव तक- सुनील मित्तल

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि अगले महीने से वनवेब सैटेलाइट सर्विस देश के सभी हिस्सों से जुड़ने के लिए तैयार है. इससे दुगर्म इलाकों में अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलेगी. 

OneWeb Satellite Service: भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने शुक्रवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में बोलते हुए कहा कि अगले महीने से देश वनवेब सैटेलाइट सर्विस देश के सभी हिस्सों से जुड़ने के लिए तैयार है. इससे दूरदराज के इलाकों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी. 4G जैसे नेटवर्क पर भी इंटरनेट स्पीड तेज हो जाएगी. 

सैटेलाइट टेक्नोलॉजी की मदद से गांवों और दुर्गम इलाकों में लोगों को अच्छा नेटवर्क मिलेगा. उन्होंने कहा कि एयरटेल यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड की मदद से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों को जोड़ रहा है और अब देश के सभी हिस्सों को जोड़ने के लिए सैटेलाइट तकनीक उपलब्ध है.  

20 हजार गांवों तक पहुंचा नेटवर्क 

पीटीआई के मुताबिक, इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए मित्तल ने कहा कि 5G सेवाएं पिछले साल लॉन्च की गई थीं. उन्होंने कहा कि एयरटेल ने अब तक 20,000 गांवों के साथ 5,000 कस्बों और शहरों को कवर किया है. वनवेब की मदद से अगले महीने से देश के किसी भी कोने से जुड़ सकते हैं. 

देश के हर कोने में मिलेगी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस  

मित्तल ने कहा कि वनवेब समूह दुनिया की सेवा करने के लिए तैयार है और वनवेब लंदन में अपने परिचालन केंद्र के साथ व्यावसायिक रूप से यूटेलसैट वनवेब के रूप में काम करेगा. भारती एंटरप्राइजेज 21.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ विलय की गई इकाई का सबसे बड़ा शेयरधारक है. भारती एंटरप्राइजेज सहायक समूह वनवेब ने 618 से अधिक उपग्रहों का समूह पूरा कर लिया है, जो इसे दुनिया के हर कोने में अंतरिक्ष से ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने की अनुमति देगा. 

मार्च 2024 तक पूरे देश में 5जी 

भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने कहा कि 2024 के अंत यानी अगले साल मार्च तक भारत के कोने-कोने में 5जी रोलआउट करने का प्लान है. 5जी को दुर्गम इलाकों में भी पहुंचाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

India Mobile Congress 2023: भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से बूस्ट होगी ग्लोबल इकोनॉमी, मैन्युफैक्चरिंग में भी देश का होगा दबदबा! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget