एक्सप्लोरर

OnePlus का बड़ा फैसला, फोन में आ रही ग्रीन लाइन की दिक्कत पर फ्री में मिलेगी ये चीज!

OnePlus Smartphones: OnePlus 8 और OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन के डिस्प्ले में ग्रीन लाइन की दिक्कत आ रही है. कंपनी ने कहा है कि इस दिक्कत को दूर करने के लिए सप्लाई चेन में बदलाव करने की जरूरत है.

OnePlus Green Line Issue: OnePlus के कई मॉडल के डिस्प्ले में ग्रीन लाइन की समस्या आ रही है. इसको लेकर दिग्गज टेक कंपनी ने बड़ा बयान दिया है. कई OnePlus 8 और OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन के डिस्प्ले में  दिक्कत आ रही है, जिसको लेकर यूजर्स लगातार माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट भी कर रहे हैं. भारत में कई यूजर्स ने इस परेशानी की शिकायत की है. इससे पहले OnePlus 8, OnePlus 9 और OnePlus 10 सीरीज के स्मार्टफोन में मदरबोर्ड की दिक्कत आई थी. हालांकि, अब कंपनी ने ग्रीन लाइन की दिक्कत को मानते हुए लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी देने का फैसला किया है.

दरअसल, OnePlus 8 और OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन के डिस्प्ले में ग्रीन लाइन की दिक्कत आ रही है. फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के बाद डिस्प्ले में हरे रंग की एक पतली लाइन दिखाई देने लगती है. हालांकि, केवल वनप्लस ही नहीं, इससे पहले Samsung, Motorola और Vivo के फोन में भी इसी तरह की दिक्कत देखी गई थी. इस बारे में कंपनी ने कहा है कि इस दिक्कत को दूर करने के लिए सप्लाई चेन में बदलाव करने की जरूरत है.

कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम

कंपनी ने यूजर्स की इस दिक्कत पर बयान जारी करते हुए कहा है कि जिन यूजर्स को ऐसी दिक्कत आ रही है वे नजदीकी सर्विस सेंटर विजिट करें. उनके फोन के डिस्प्ले को फ्री में रिप्लेस किया जाएगा. इस स्थिति में यूजर्स या तो अपने डिवाइस को अपग्रेड कर सकते हैं या फिर डिस्प्ले को बदलवा सकते हैं. बड़ी बात ये भी है कि यदि फोन की वारंटी खत्म हो जाती है, तो भी स्क्रीन को रिप्लेस किया जाएगा.

बता दें कि OnePlus 8 और OnePlus 9 सीरीज के चुनिंदा मॉडल में इस तरह की दिक्कत हो रही है. इससे पहले कंपनी ने मदरबोर्ड में आ रही दिक्कतों को लेकर कहा था कि यूजर्स नजदीकी सर्विस सेंटर से संपर्क करें. कंपनी मदरबोर्ड रिपेयरिंग कॉस्ट में कुछ कटौती कर देगी. हालांकि, कंपनी के इस फैसले से यूजर्स खुश नहीं लगे.

ये भी पढ़ें-

FF Max Redeem Codes Today: 22 अक्टूबर 2024 के मस्त रिडीम कोड, मिलेंगे दिवाली के स्पेशल आइटम्स!

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
Embed widget