एक्सप्लोरर

OnePlus Nord CE 5G Launch: वनप्लस कल लॉन्च करेगी नॉर्ड सीरीज का नया स्मार्टफोन, कीमत होगी 25 हजार से कम

वनप्लस ने अपनी नॉर्ड सीरीज के नए स्मार्टफोन OnePus Nord CE 5G को लॉन्च करने का एलान कर दिया है. इस स्मार्टफोन को गुरुवार को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा. 25 हजार रुपये से कम के बजट में OnePus Nord CE 5G की सीधी टक्कर Mi 10i से होगी.

OnePlus की Nord सीरीज का नया स्मार्टफोन गुरुवार को लॉन्च होने जा रहा है. वनप्लस ने एलान किया है कि वह गुरुवार को अपनी नॉर्ड सीरीज के नए स्मार्टफोन OnePus Nord CE 5G को पेश करेगी. अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक नॉर्ड सीरीज का नया स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए OnePlus Nord के जैसा ही होगा. पिछले साल लॉन्च हुए Nord स्मार्टफोन की तुलना में CE 5G में बेहतर कैमरा और प्रोसेसिंग मिलने की संभावना है.

OnePlus नए Nord CE 5G स्मार्टफोन की कीमत कम रखने की कोशिश कर रहा है. इसी वजह से स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन में भी पिछले साल की तुलना में इस साल थोड़ी कटौती देखने को मिलेगी. OnePlus ने हालांकि डिजाइन पर खास काम करने का दावा किया है.

ऐसी हो सकती हैं खूबियां

लीक हुई जानकारी के मुताबिक OnePlus Nord CE 5G में 6.4 इंच का फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा. स्मार्टफोन के डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया जाएगा. इसके अलावा स्मार्टफोन में 4500mAh की  बैटरी मिलना तय माना जा रहा है. इतना ही नहीं Nord CE के साथ 30w का फास्ट चार्जर भी मिलेगा. 

कैमरा के फ्रंट पर नॉर्ड में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. रियर पैनल पर इस बार चार की बजाए तीन लैंस का सपोर्ट ही दिया जाएगा, जिसमें से प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा. स्मार्टफोन में 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलेगा. 

OnePlus Nord CE 5G को कंपनी भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च करेगी. भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 22 हजार से शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है. 

Mi 10i से होगी टक्कर

OnePus Nord CE 5G मार्केट में सीधी टक्कर चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी के Mi 10i स्मार्टफोन को देगा. 20 से 25 हजार के मिड रेंड सेगमेंट में Mi 10i सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन है.

Mi 10i स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसका 108 मेगापिक्सल का बैकअप है जो कि फोटोग्राफी का बेहद ही अच्छा अनुभव देता है. इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है. स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है जो कि 5G सपोर्ट के साथ आता है. स्मार्टफोन में 4820mAh की बैटरी और 33w का फास्ट चार्जर भी मिलता है.

iOS 15 के साथ और बेहतर होगा iPhone का एक्स्पिीरिएंस, जानिए नए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget