एक्सप्लोरर

OnePlus Nord 3 की डिटेल्स हुई लीक, लॉन्च डेट का भी हुआ खुलासा

OnePlus Nord 3: वनप्लस ने हाल ही में Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. इस बीच कंपनी के Nord 3 स्मार्टफोन की डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो चुकी हैं. जानिए मोबाइल फोन कब लॉन्च होगा.

OnePlus Nord 3 Launch date: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने हाल ही में Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था. अब खबर सामने है कि कंपनी जल्द Nord 3 स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च कर सकती है जो Oneplus Nord 2 का सक्सेसर होगा. इंटरनेट पर लीक जानकारी के मुताबिक, OnePlus Nord 3 स्माटफोन अब से 6 या 8 हफ्ते बाद कंपनी लॉन्च कर सकती है. ये खबर फेमस टिपस्टर योगेश बरार के द्वारा शेयर की गई है जो अक्सर मोबाइल फोन से जुड़ी सटीक बातें ट्विटर पर पोस्ट करते हैं. जानिए मोबाइल फोन में आपको क्या स्पेक्स मिल सकते हैं और किस कीमत पर ये लॉन्च होगा. 

ये हो सकती है कीमत

टिपस्टर के मुताबिक, OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये के बीच हो सकती है. मोबाइल फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है.

ये हो सकते हैं स्पेक्स 

मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टिपस्टर के मुताबिक, OnePlus Nord 3 में कंपनी 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. OnePlus Nord 3 में 5000 एमएएच की बैटरी 80 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है. स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट के साथ आ सकता है.

बता दें, कंपनी ने 2020 में पहली बार Nord स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसकी कीमत 24,999 रुपये थी. फिर कंपनी ने OnePlus Nord 2 5G लॉन्च किया जिसकी कीमत 27,999 रुपये थी. पिछले साल कंपनी ने OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन लॉन्च किया जिसकी कीमत 28,999 रुपये थो. ऐसे में नए स्मार्टफोन की कीमत कंपनी 30,000 रुपये के आसपास रख सकती है. ध्यान दें, आधिकारिक तौर पर अभी इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है.

18 अप्रैल से शुरू होगी Realme Narzo N55 की सेल

Realme Narzo N55 को आप 18 अप्रैल दोपहर 12 बजे के बाद अमेजन से खरीद पाएंगे. मोबाइल फोन पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का डिस्काउंट एचडीएफसी और एसबीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है. रियल मी नारजो n55 में ग्राहकों को 5000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है. मोबाइल फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.2 इंच की डिस्प्ले और मीडियाटेक हेलिओ G88 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है.

यह भी पढ़ें: SwiftKey की-बोर्ड और Skype में आया नया Bing AI, अब चैटिंग करना होगा और मजेदार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget