एक्सप्लोरर

Oneplus भारत में लॉन्च करने जा रहा नया स्मार्टफोन और टीवी, जानिए क्या मिल सकते हैं फीचर्स, कंपनी ने किया टीज

वन प्लस 10 प्रो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वनप्लस के टीवी में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 24W स्पीकर मिल सकते हैं.

वनप्लस 10 प्रो, 2022 के लिए कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन, इस महीने के आखिर में भारत और अन्य मार्केट में आने की उम्मीद है. वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर वनप्लस 10 प्रो के भारत लॉन्च को टीज किया है, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था. वनप्लस 10 प्रो एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 सीपीयू के साथ आता है. भारत में इसका मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी एस 22, आईफोन 13, आईक्यू 9 प्रो लीजेंड और अन्य प्रीमियम फोन्स के साथ होगा. इसके अलावा, कंपनी इस महीने के आखिर में OnePlus 10 Pro के साथ OnePlus TV Y1S Pro 43 इंच का टीवी भी लॉन्च कर सकती है.

जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया नैनो डुअल-सिम वाला वनप्लस 10 प्रो Android 12 पर काम करता है, जिसमें कंपनी का ColorOS 12.1 है. इसमें 6.7 इंच का QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) कर्व्ड LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1Hz से लेकर 120Hz का डायनामिक रिफ्रेश रेट है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 रैम दी गई है.

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है. इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

वनप्लस 10 प्रो में 256 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, साथ ही यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं. वनप्लस 10 प्रो 80W सुपर फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग (वायर्ड) और 50W फ्लैश चार्ज (वायरलेस) के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है.

OnePlus TV Y1S Pro के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus TV Y1S में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) पैनल हो सकता है. इसके अलावा टीवी में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 24W स्पीकर मिल सकते हैं. स्मार्ट टीवी में 2GB रैम और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज की सुविधा दी गई है. OnePlus Y1S Pro टीवी Google असिस्टेंट और एलेक्सा को सपोर्ट करता है. टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट समेत कनेक्टिविटी ऑप्शन की सुविधा दी गई है. यह क्रोमकास्ट, मिराकास्ट और वनप्लस कनेक्ट 2.0 को सपोर्ट करने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: व्हाट्सऐप पर आने वाली फेक न्यूज को पहचानना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये तरीका

यह भी पढ़ें: जीमेल पर कैसे करना है ईमेल शेड्यूल, जानिए स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget