एक्सप्लोरर

धूल खा रहा पुराना स्मार्टफोन? अब बनाएं CCTV, म्यूजिक प्लेयर और बच्चों का लर्निंग डिवाइस, जानिए कैसे

पुराने फोन को एकदम नया जीवन देने के लिए आपको कोई बड़ी टेक्नोलॉजी सीखने की जरूरत नहीं है. बस थोड़ी सी सेटिंग, कुछ आसान ऐप्स और थोड़ा क्रिएटिव सोच की जरूरत है.

अक्सर हम जैसे ही नया स्मार्टफोन लेते हैं, पुराना वाला अलमारी या किसी दराज में जाकर आराम फरमाने लगता है. लेकिन क्या आपको पता है कि आपका वही पुराना फोन आज भी आपके बड़े काम आ सकता है? जी हां, अगर उसका टच और कैमरा ठीक-ठाक काम कर रहा है तो आप उसे कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं. न तो उसे बेचने की झंझट और न ही बेकार पड़ा रहने की टेंशन. चलिए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और मजेदार तरीके जिनसे आप पुराने फोन को फिर से नई जिम्मेदारी दे सकते हैं.

घर की निगरानी के लिए बना लें मिनी सीसीटीवी

अगर आपके पास पुराना फोन है और उसमें कैमरा ठीक से चलता है, तो आप उसे होम सिक्योरिटी कैमरे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. बस जरूरत है एक छोटे से फोन स्टैंड की और वाई-फाई कनेक्शन की. इसके बाद आपको Play Store से Alfred, IP Webcam जैसे फ्री ऐप्स डाउनलोड करने हैं. ये ऐप्स न केवल लाइव वीडियो दिखाते हैं, बल्कि किसी भी हलचल पर अलर्ट भी भेजते हैं. आप अपने नए फोन से कभी भी पुराने फोन की लाइव फुटेज देख सकते हैं. यह तरीका खासतौर पर तब काम आता है जब आप ऑफिस या ट्रैवल पर हों और घर पर बच्चे या बुजुर्ग हों.

बच्चों के लिए बनाएं एक सेफ लर्निंग डिवाइस

बच्चों को पढ़ाई और गेम के लिए स्मार्ट डिवाइस की जरूरत तो होती है, लेकिन हर बार उन्हें अपना नया फोन देना रिस्की हो सकता है. ऐसे में पुराना फोन एकदम परफेक्ट सॉल्यूशन है. उसे फैक्ट्री रीसेट कर दें और उसमें सिर्फ शैक्षणिक ऐप्स जैसे YouTube Kids, BYJU'S, या Khan Academy Kids डाल दें. साथ ही पैरेंटल कंट्रोल ऑन कर दें ताकि बच्चा किसी गलत ऐप या साइट तक न पहुंच सके. चाहें तो एक अलग Gmail अकाउंट भी सिर्फ इस डिवाइस के लिए बना सकते हैं.

अपने पुराने फोन को बना दें म्यूजिक स्टेशन

अगर आप गाने सुनने के शौकीन हैं तो पुराना फोन आपकी म्यूजिक मशीन बन सकता है. बस उसमें Spotify, Gaana या JioSaavn जैसे ऐप्स इंस्टॉल करें और अपने पसंदीदा गाने डाउनलोड करके रख लें. इसके बाद आप उसे ब्लूटूथ स्पीकर से कनेक्ट करें और बिना कॉल-संकेत के रुकावट के म्यूजिक का मजा लें. आप चाहे तो कार में भी इस फोन को लगा सकते हैं, जिससे ड्राइव करते वक्त म्यूजिक एंटरटेनमेंट बना रहे. कुछ ऐप्स की मदद से आप देश-विदेश के रेडियो स्टेशन भी सुन सकते हैं.

छोटे काम, बड़ा फायदा

पुराने फोन को एकदम नया जीवन देने के लिए आपको कोई बड़ी टेक्नोलॉजी सीखने की जरूरत नहीं है. बस थोड़ी सी सेटिंग, कुछ आसान ऐप्स और थोड़ा क्रिएटिव सोच और फिर वही पुराना फोन जो कभी आपके लिए खास था, अब दोबारा किसी नए रोल में आपकी मदद करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget