एक्सप्लोरर

आ गया दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन! Nubia Flip 5G के फीचर्स हैं बेहद शानदार

Nubia Flip 5G Smartphone: नूबिया का यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 5 जैसे डिजाइन के साथ आता है, जिसका मेन फोल्डेबल डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. 

Nubia Company Foldable Phone: चीन की कंपनी नूबिया ने इस साल की शुरुआत में MWC 2024 के दौरान अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Nubia Flip 5G की घोषणा की थी, जिसके बाद अब कंपनी ने फाइनली यह फोन लॉन्च कर दिया है. यह दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा. नूबिया के इस फ्लिप फोन की प्री-सेल शुरू हो गई, जिसे आधिकारिक तौर पर 16 अप्रैल को बेचा जाएगा.

चीन में Nubia Flip 5G के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, जिनमें 8जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 2999 युआन (34 हजार 500 रुपये) है तो वहीं 12GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट वाले फ्लिप फोन की कीमत 3699 युआन (42 हजार 500 रुपये) है. इसके साथ ही यह फ्लिप फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जो कैरेमल, मिल्क टी और टैरो हैं. 

नूबिया के इस फ्लिप फोन की क्या है खासियत 

नूबिया के इस फोन में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1188 x 2790 पिक्सल को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 1.43 इंच का एक छोटा और सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है. नूबिया का यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 5 जैसे डिजाइन के साथ आता है. इस स्मार्टफोन का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इस फोन के पिछले हिस्से में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर्स हैं. कंपनी का दावा है कि इस फोन को 2 लाख बार अनफोल्ड किया जा सकता है. 

यह नूबिया का पहला फ्लिप स्मार्टफोन है, जो Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है. यह फ्लिप स्मार्टफोन Dual Rail Suspended Hinge के साथ आता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है. Nubia Flip 5G में 4,310mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है.

यह भी पढ़ें:-

Arunachal Pradesh Row: 'हम चीन के एरिया का नाम बदल दें तो क्या वह हमारा हो जाएगा...', अरुणाचल प्रदेश से ड्रैगन पर राजनाथ सिंह का वार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget