एक्सप्लोरर

अब चैटबॉट से बातें करते वक्त दिखेंगे Ads! गूगल की इस चाल में छुपा है बड़ा गेम

Ads in AI Chatbots: गूगल जो अब तक सर्च इंजन की दुनिया में सबसे बड़ा नाम रहा है उसे अब जनरेटिव AI के चलते कड़ी टक्कर मिल रही है.

Ads in AI Chatbots: गूगल जो अब तक सर्च इंजन की दुनिया में सबसे बड़ा नाम रहा है उसे अब जनरेटिव AI के चलते कड़ी टक्कर मिल रही है. इसी चुनौती से निपटने के लिए गूगल अब अपने AI चैटबॉट्स में विज्ञापन दिखाने की योजना बना रहा है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल इस कदम के ज़रिए डिजिटल विज्ञापन के क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखना चाहता है.

गूगल की नई प्लानिंग

गूगल का AdSense for Search प्रोग्राम, जो अब तक वेबसाइटों के सर्च रिज़ल्ट्स में विज्ञापन दिखाने के लिए इस्तेमाल होता था, अब इसे AI चैटबॉट्स की बातचीत में भी शामिल किया जा रहा है. इसके लिए कंपनी ने पिछले साल और इस साल कुछ AI सर्च ऐप्स जैसे iAsk और Liner के साथ ट्रायल किए हैं. इन परीक्षणों का मकसद यह समझना है कि नए जमाने की AI आधारित बातचीतों में विज्ञापन कैसे काम करते हैं.

गूगल के सर्च बिजनेस को कौन दे रहा है चुनौती?

जब से ChatGPT ने 2022 के अंत में दस्तक दी, गूगल के पारंपरिक सर्च बिजनेस पर खतरा मंडराने लगा. लोगों ने सवालों के जवाब के लिए AI चैटबॉट्स का रुख करना शुरू कर दिया. इसके जवाब में गूगल ने भी अपना खुद का AI चैटबॉट लॉन्च किया और सर्च में AI ओवरव्यू जैसी सुविधाएं जोड़ दीं जिससे यूज़र्स को बिना किसी वेबसाइट पर जाए सीधे उत्तर मिलने लगे.

लेकिन मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. अब Perplexity AI जैसे नए प्लेटफॉर्म्स उभर रहे हैं जो OpenAI और चीन की DeepSeek जैसी कई AI टेक्नोलॉजीज़ का इस्तेमाल कर यूज़र्स को तेज़ और सटीक जवाब दे रहे हैं.

इसी बीच गूगल को अमेरिका में एक बड़ी कानूनी चुनौती का सामना भी करना पड़ रहा है. एक संघीय न्यायाधीश ने गूगल को ओपन वेब डिजिटल विज्ञापन बाजार में एकाधिकार कायम रखने का दोषी पाया है. इस केस की सुनवाई अभी जारी है और इसका असर गूगल के भविष्य के सर्च बिजनेस पर गहरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

स्पैम कॉल्स से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा! Jio, Airtel और Vi यूज़र्स को करना होगा बस ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget