एक्सप्लोरर

मोबाइल पर भी अब आप Mails को कर पाएंगे ट्रांसलेट, रोलआउट हुआ नया फीचर

Gmail: आप अपने स्मार्टफोन में भी मेल्स को ट्रांसलेट कर सकते हैं. कंपनी ने ट्रांसलेशन फीचर वेब के अलावा एंड्रॉइड और iOS के लिए भी रोलआउट करना शुरू कर दिया है.

Mails Translation feature: गूगल ने Gmail ऐप में एक नया फीचर जोड़ा है जो एंड्रॉइड और iOS यूजर्स को मेल्स को ट्रांसलेट करने की सुविधा देगा. इससे पहले ये सर्विस केवल वेब वर्जन तक सीमित थी. कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि वर्षों से हमारे यूजर्स ने वेब पर जीमेल में इमेल्स को आसानी से 100 से अधिक भाषाओं में ट्रांसलेट किया है. आज से हम इस सर्विस को मोबाइल ऐप के लिए भी लाइव कर रहे हैं जिससे यूजर्स अपने हैंडसेट पर भी इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे. नया फीचर मोबाइल में सेट लैंग्वेज के हिसाब से काम करता है. अगर आपने अपनी लैंग्वेज इंग्लिश सेट की है और मेल हिंदी या कोई दूसरी भाषा में है तो ऐप अपने आप आपको एक बैनर दिखाएगा जिसमें ट्रांसलेट का ऑप्शन होगा.

इसपर क्लिक कर आप मेल को अपनी सेट की हुई भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं. अगर आप लैंग्वेज को बदलना चाहते हैं तो ये भी आप ऐप के अंदर ही कर सकते है. इसके अलावा आप उस लैंग्वेज को भी चुन सकते है जिससे भविष्य में आप मेल्स को ट्रांसलेट नहीं करना चाहते. जैसे अगर आप नहीं चाहते कि हिंदी में आने वाली मेल्स ट्रांसलेट हों तो ये काम आप आसानी से कर सकते हैं.

इस तरह यूज करें नया फीचर 

नए फीचर का इस्तेमाल करने एक लिए सबसे पहले ईमेल के टॉप में ट्रांसलेट ऑप्शन पर क्लिक करें. आप चाहें तो ट्रांसलेट बैनर को हटा सकते हैं लेकिन ये फिर आ जाएगा अगर सेट की हुई लैंग्वेज और ईमेल की भाषा में अंतर होगा. किसी विशेष भाषा के लिए ट्रांसलेट बैनर को बंद करने के लिए, (उस भाषा को चुने) और दोबारा ट्रांसलेट न करें पर क्लिक करें. ध्यान दें, अगर सिस्टम डिफॉल्ट रूप से ट्रांसलेट बैनर को नहीं दिखाता है तो आप इसे मैनुअली भी सर्च कर सकते हैं. ये आपको ईमेल के अंदर टॉप राइट कार्नर में 3 डॉट के अंदर मिल जाएगा.

जीमेल में मिलने लगा AI सपोर्ट

गूगल ने कुछ समय पहले बीटा टेस्टर्स के लिए जीमेल में 'Helpmewrite' टूल को जोड़ा था. इस टूल के तहत आप प्रांप्ट डालकर लंबा चौड़ा मेल AI से लिखवा सकते हैं. आप मेल को छोटा, बड़ा या मॉडिफाई भी कर सकते हैं. ये फीचर फिलहाल उन ही लोगों को मिला है जिन्होंने गूगल के वर्कस्पेस लैब के लिए साइन-इन किया हुआ था.

यह भी पढ़ें: YouTube होम पेज के लिए For You नाम से नए सेक्शन पर कर रहा ट्रायल, यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget