एक्सप्लोरर

WhatsApp पर अपनाएं ये सेफ्टी ट्रिक, फोटो या वीडियो सेंड होने के बाद ऐसे करें डिलीट

व्हाट्सऐप पर अब किसी भी मीडिया फाइल को भेजने के बाद चैट करने वाले के फोन से भी आप फोटो या वीडियो डिलीट कर सकते हैं जानिए क्या है ये खास फीचर.

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाली मैसेज ऐप है. अलग अलग देशों में करीब 2 अरब लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि व्हाट्सऐप ने लोगों की जिंदगी काफी आसान बना दी है. अब पल भर में किसी फोटो भेजनी हो, कोई मैसेज भेजना हो, कॉल या वीडियो कॉल करनी हो. आपको ये सारे फीचर व्हाट्सऐप के अंदर मिल जाएगे. व्हाट्सऐप के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए आए दिन इसमें नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं. इतना ही नहीं व्हाट्सऐप ऐसे कई फीचर्स ला रहा है जो आपकी सुरक्षा के लिहाज से भी काफी अहम हैं. इस खास फीचर का नाम है 'एक्सपायरिंग मीडिया' (Expiring Media). इसमें किसी मीडिया फाइल जैसे फोटो, वीडियो, जिफ फाइल को किसी को सेंड करने के बाद या फिर उस व्यक्ति के चैट से हटने के बाद वो फाइल फोन से गायब हो जाएगी. आइये जानते हैं.

कैसे काम करेगा ये फीचर 1- अगर आपको कोई फोटो या किसी दूसरी फाइल को चैट करने वाले व्यक्ति को भेजना है और चाहते हैं कि उसके एक बार देखने के बाद वो फाइल डिलीट हो जाए तो आपको नए फीचर के तहत View Once बटन को क्लिक करना होगा. इस फीचर से भेजी गई मीडिया फाइल को डेडिकेटेड टाइमर बटन से एक्सेस किया जा सकेगा.

2- आपको चैट में मीडिया फाइल को जोड़ने के लिए उस बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपकी सलेक्टेड फाइल्स एक्सपायर हो जाएंगी.

3- वॉट्सऐप ऐसी मीडिया फाइल्स को टाइमर आइकन से हाइलाइट करेगा, जिससे यूजर को पता होगा कि चैट से हटने के बाद शेयर की गई फाइल गायब हो जाएगी.

यहां पहले से है ये फीचर आपको बता दें वॉट्सऐप के अलावा स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर पहले से ही ये फीचर मौजूद है. इंस्टाग्राम अपने यूजर को डायरेक्ट मैसेज के जरिए डिसअपियरिंग फोटो और वीडियोज भेजने की सुविधा देता है. वहीं इंस्टाग्राम ग्रुप में भी यूजर को डिसअपियर होने वाली मीडिया फाइल्स भेजने का ऑप्शन देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget