एक्सप्लोरर

WhatsApp पर फोटो या वीडियो सेंड होने के बाद भी करें डिलीट, जानिए क्या है नया फीचर

व्हाट्सऐप पर अब किसी भी मीडिया फाइल को भेजने के बाद चैट करने वाले के फोन से भी आप फोटो या वीडियो डिलीट कर सकते हैं जानिए क्या है ये खास फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाली मैसेज ऐप है. अलग अलग देशों में करीब 2 अरब लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि व्हाट्सऐप ने लोगों की जिंदगी काफी आसान बना दी है. अब पल भर में किसी फोटो भेजनी हो, कोई मैसेज भेजना हो, कॉल या वीडियो कॉल करनी हो. आपको ये सारे फीचर व्हाट्सऐप के अंदर मिल जाएगे. व्हाट्सऐप के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए आए दिन इसमें नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं. इतना ही नहीं व्हाट्सऐप ऐसे कई फीचर्स ला रहा है जो आपकी सुरक्षा के लिहाज से भी काफी अहम हैं.

कंपनी की ओर से ऐसे ही एक खास फीचर नए 'एक्सपायरिंग मीडिया' (Expiring Media) को जोड़ा जा रहा है. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है. इस फीचर की खास बात ये है कि आप जैसे ही किसी मीडिया फाइल जैसे फोटो, वीडियो, जिफ फाइल को किसी को सेंड करेंगे एक बार देखने के बाद या फिर उस व्यक्ति के चैट से हटने के बाद वो फाइल फोन से गायब हो जाएगी.

कैसे काम करेगा ये फीचर

  • अगर आपको कोई फोटो या किसी दूसरी फाइल को चैट करने वाले व्यक्ति को भेजना है और चाहते हैं कि उसके एक बार देखने के बाद वो फाइल डिलीट हो जाए तो आपको नए फीचर के तहत View Once बटन को क्लिक करना होगा. इस फीचर से भेजी गई मीडिया फाइल को डेडिकेटेड टाइमर बटन से एक्सेस किया जा सकेगा.
  • आपको चैट में मीडिया फाइल को जोड़ने के लिए उस बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपकी सलेक्टेड फाइल्स एक्सपायर हो जाएंगी.
  • वॉट्सऐप ऐसी मीडिया फाइल्स को टाइमर आइकन से हाइलाइट करेगा, जिससे यूजर को पता होगा कि चैट से हटने के बाद शेयर की गई फाइल गायब हो जाएगी.
  • WABetaInfo की माने तो फिलहाल ये इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है. माना जा रहा है कि शुरुआत में इसे एंड्रॉयड यूजर के लिए जारी किया जाएगा. बाद में सभी के लिए शुरु किया जाएगा.

यहां पहले से है ये फीचर

आपको बता दें वॉट्सऐप जिस एक्सपायरिंग मीडिया फीचर की टेस्टिंग कर रहा है वो स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर पहले से मौजूद है. इंस्टाग्राम अपने यूजर को डायरेक्ट मैसेज के जरिए डिसअपियरिंग फोटो और वीडियोज भेजने की सुविधा देता है. वहीं इंस्टाग्राम ग्रुप में भी यूजर को डिसअपियर होने वाली मीडिया फाइल्स भेजने का ऑप्शन देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget