एक्सप्लोरर

अब बिना डेटा खर्च किए 365 दिन रखें अपना सिम चालू! देखें Airtel, Jio और Vi के सबसे सस्ते प्लान

TRAI ने इस साल की शुरुआत में सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे ऐसे बजट-फ्रेंडली प्लान लॉन्च करें जो बिना डेटा के भी मोबाइल नंबर को एक्टिव रखने में मदद करें.

Annual Recharge Plans: भारत की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) ने इस साल की शुरुआत में सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, BSNL और Vodafone Idea को निर्देश दिया था कि वे ऐसे बजट-फ्रेंडली प्लान लॉन्च करें जो बिना डेटा के भी मोबाइल नंबर को एक्टिव रखने में मदद करें. इस आदेश के बाद Airtel, Jio और Vi ने अपने डेटा-फ्री प्रीपेड प्लान्स बाजार में उतारे हैं जो खासतौर पर फीचर फोन यूज़र्स और बेसिक कॉलिंग के लिए मोबाइल रखने वालों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

Airtel के डेटा-फ्री प्लान

Airtel ने दो ऐसे प्लान पेश किए हैं जिनमें इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं है लेकिन कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा मिलता है. 84 दिन की वैधता वाला प्लान 469 रुपये में उपलब्ध है. इसमें देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 900 SMS मिलते हैं. 365 दिन की वैधता वाला प्लान 1849 रुपये में आता है. इसमें भी पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 3600 SMS शामिल हैं.

Jio के लंबी वैधता वाले ऑफर

Jio भी दो डेटा-फ्री प्लान ऑफर कर रहा है, जिनकी वैधता 84 दिन और 336 दिन है. 448 रुपये वाले 84 दिन के प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS मिलते हैं. वहीं, 1748 रुपये वाले 336 दिन के प्लान में भी कॉलिंग और 3600 SMS की सुविधा यूजर्स को मिलती है.

Vi (Vodafone Idea) के प्लान्स

Vodafone Idea ने भी Airtel की तरह दो प्लान लॉन्च किए हैं. 470 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैधता मिलती है. इसके अलावा 1849 रुपये में 365 दिन की वैधता मिल जाती है. दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जा रही है जो लगभग Airtel के ऑफर्स के समान है.

BSNL और Vi के ग्राहक घटे

TRAI की जून महीने की रिपोर्ट के अनुसार, Vodafone Idea और BSNL को इस महीने भी बड़ा झटका लगा है. Vi ने करीब 2 लाख से ज्यादा यूज़र्स खो दिए जबकि BSNL ने भी 1.35 लाख से अधिक ग्राहकों को गंवाया. मई में भी इन दोनों कंपनियों ने बड़ी संख्या में यूज़र्स खोए थे. इसके उलट, Jio और Airtel लगातार नए ग्राहक जोड़ रहे हैं और देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया कमाल! अब आप जो सोचेंगे AI उसे शब्दों में लिखेगा, जानें क्या है तकनीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget