एक्सप्लोरर

कोरोना में बैंक के चक्कर लगाने से बचें! WhatsApp पर पाएं बैंक से जुड़ी पूरी जानकारी

व्हाट्सऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में आपको हर जरूरी सुविधा व्हाट्सऐप पर भी मुहैया कराई जा रही है. अब प्राइवेट सेक्टर की आईसीआईसीआई बैंक ने अपने कस्टमर्स के लिए व्हाट्सऐप पर कई तरह की सुविधा शुरु की हैं. आप भी इन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं.

कोरोना महामारी के चलते हमारी लाइफस्टाइल में कई ऐसे बदलाव आए हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते थे. आजकल ज्यादातर काम घरों से ही किया जा रहा है. ऑनलाइन सर्विस लोगों को काफी फायदा दे रही हैं. ऐसे में बैंक की ओर से भी लोगों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन सर्विस को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है. इस कड़ी में अब सोशल मीडिया साइट व्हाट्सऐप के जरिए भी बैंक लोगों को सुविधा दे रही हैं. अब आप व्हाट्स के एक मैसेज के जरिए बैंक से जुड़ी तमाम सुविधाओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं. अब आपको बिजली का बिल, पानी का बिल, मोबाइल का बिल या फिर गैस का बिल भरने के लिए हर बार अलग अलग ऐप्स में जाने की जरूरत नहीं होगी. आप अपने व्हाट्सऐप से भी ये सारे काम कर सकते हैं. यहां तक कि आप बैंक से जुड़ी दूसरी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं.

व्हाट्सऐप पर म‍िलेंगी ये सुव‍िधांए बता दें कि प्राइवेट सेक्टर की आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को व्हाट्सऐप पर यूटिलिटी बिल पेमेंट की तमाम सुविधा दे रही है. आप अपने जरूरी बिल का व्हाट्सऐप के जरिए भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा फिक्सड डिपॉजिट और ट्रेड फाइनेंस से जुड़े काम भी व्हाट्सऐप से कर सकते हैं. खास बात ये है कि कस्टमर्स को इन कामों के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी. आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक व्हाट्सऐप के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट खाता भी आसानी से खोल सकते हैं. इसके अलावा आप कॉरपोरेट और एमएसएमई सेक्टर से जुड़ी ट्रेड फाइनेंस की जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं. आप व्हाट्सऐप पर कस्टमर आईडी, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कोड और बैंक से मिली सभी क्रेडिट सुविधाओं की जानकारी भी ले सकते हैं.

व्हाट्सऐप एक्टिवेट करें बैंकिंग ⦁ सबसे पहले आप अपने फोन में आईसीआईसीआई बैंक के इस नंबर 86400 86400 को सेव कर लें. ⦁ इसके बाद बैंक से जुड़े ये सभी काम अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करें. ⦁ व्हाट्सऐप खोलें और इस नंबर पर Hi लिखकर भेजें. फिर बैंक आपको सभी एक्टिवेटिड सुविधाओं की लिस्ट भेजेगा. ⦁ बता दें कि आपको जो भी सुविधा व्हाट्सऐप पर चाहिए उसको चुनें. ⦁ आपको व्हाट्सऐप पर ही सभी सर्विसेज और उससे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी.

हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आजकल व्हाट्सऐप के जरिए कई तरह का फर्जीवाडा हो रहा है. साइबर क्रिमिनल्स आपको तरह तरह से ठगी का शिकार बना रहे हैं ऐसे में आप जो भी काम करें बड़ी सतर्कता के साथ करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget