एक्सप्लोरर

मिडरेंज सेगमेंट में Xiaomi और OnePlus को पछाड़ने आ रहा Nothing Phone 2a, जानें धांसू फीचर्स की पूरी लिस्ट

Nothing Smartphone: नथिंग कंपनी ने कुछ साल पहले ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कदम रखा था, और अब कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में भी बाकी कंपनियों को टक्कर देने का फैसला कर लिया है.

Nothing Phone 2a: एक जमाने में वनप्लस को स्टार्ट करने वाले कार्ल पीय ने कुछ साल पहले स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक नया ब्रांड पेश किया, जिसका नाम नथिंग है. इस ब्रांड की खासियत ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन लॉन्च करना है. नथिंग ने ट्रांसपेरेंट यानी आर-पार दिखने वाले फोन के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा और काफी लोकप्रियता हासिल की है, लेकिन अब कंपनी कम कीमत में एक ट्रांसपेरेंट फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

नथिंग का नया फोन

नथिंग के नए फोन का नाम Nothing Phone 2a है, जो जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है, जो सीधे तौर पर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के मिड-रेंज कंपनियों जैसे शाओमी, रियलमी, वीवो, ओप्पो, सैमसंग, मोटोरोला, पोको, लावा, इनफिनिक्स, टेक्नो, और वनप्लस को कड़ी टक्कर दे सकती है. हालांकि, इनमें से नथिंग सबसे बड़ी टक्कर वनप्लस की नॉर्ड सीरीज को दे सकता है, क्योंकि वनप्लस ने भी अपने प्रीमियम फोन को लॉन्च करने के बाद मिड-रेंज वाले ग्राहकों के लिए नॉर्ड सीरीज की शुरुआत की थी.

नथिंग ने कुछ दिन पर अपने अगले स्मार्टफोन Nothing Phone 2a की लॉन्च डेट का ऐलान करते हुए जानकारी दी कि इस फोन को 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को हाल ही में बेंचमार्क में स्पॉट किया गया है, जिसमें इस फोन ने AnTutu 10 स्कोर 7,38,164 पाया गया जो कि Redmi Note 13 Pro+ और OnePlus Nord CE 3 के AnTuTu स्कोर से ज्यादा था. नथिंग फोन 2ए ने  सीपीयू, जीपीयू, मेमोरीऔर यूज़र्स एक्सपीरियंस के मामले में काफी अच्छा स्कोर किया है.

परफॉर्मेंस के मामले में वनप्लस और रेडमी से आगे

आपको बता दें कि Redmi Note 13 Pro Plus में MediaTek Dimensity 7200 और OnePlus Nord CE 3 में Qualcomm Snapdragon 782 5G का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन नथिंग ने परफॉर्मेंस के मामले में इन दोनों फोन को पीछे छोड़ दिया है. इस वजह से कहा जा रहा है कि नथिंग का नया फोन इन्हीं फोन के प्राइस रेंज में लॉन्च होगा, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में इन दोनों कंपनियों के फोन को पीछे छोड़ सकता है.

Nothing Phone 2a में MediaTek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट दिए जाने की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले हो सकता है. फोन में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होने की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 2 अरब डॉलर की लागत से भारत में लगेंगे दो सेमीकंडक्टर प्लांट, यहां जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget