एक्सप्लोरर

यूजर्स पर चढ़ा CMF के Phone 1 का खुमार, पहले 3 घंटे में बिक गए 1 लाख फोन

CMF Phone 1 Sales Record: सीएमएफ के फोन 1 के 6GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 15 हजार 999 रुपये है तो वहीं 8GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 17 हजार 999 रुपये रखी गई है.

CMF Phone 1 Sold Out in 3 Hours: नथिंग कंपनी के सब-ब्रांड CMF ने 8 जुलाई को भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Phone 1 लॉन्च किया. यूनिक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन यूजर्स को काफी पसंद आ रहा हैं. Phone 1 को लेकर यूजर्स की दीवानगी को आप ऐसे समझ सकते हैं कि फ्लिपकार्ट पर इसकी पहली सेल में सिर्फ 3 घंटे में 1 लाख फोन बिक गए हैं.

इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेल की जानकारी कंपनी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर दी है. पोस्ट में लिखा गया है कि, ‘CMF फोन 1 की रिकॉर्डब्रेकिंग सेल हुई है. सिर्फ 3 घंटे में इसके 100,000 फोन बिक गए’. कंपनी Phone 1 को दोबारा 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उतारेगी. 

CMF Phone 1 के स्पेसिफिकेशन्स 

Phone 1 में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच का  AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. Phone 1 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 5G प्रोसेसर पर चलता है. इसमें 8GB रैम मिली हुई है, जिसे आप 16 जीबी तक बढ़ा सकते है.

इस फोन में 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो Phone 1 में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तो वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा हुआ है.

शानदार बैटरी बैकअप

डिजाइन और फीचर्स के अलावा इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इसके अलावा ये फोन 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कंपनी इस फोन को लेकर दावा करती है कि फोन के फुल चार्ज होने के बाद आप इसे दो दिन तक चला सकते हैं. 

डिजाइन ने जीता सबका दिल

Phone 1 का डिजाइन बाकी स्मार्टफोन से काफी अलग है. कंपनी ने इसमें कस्टमाइज़ेबल रियर पैनल दिया हुआ है. Phone 1 की खास बात ये है कि इसमें आप अपनी मनमर्जी के अनुसार बैक पैनल को हटाकर नया पैनल लगा सकते हैं.

इसमें यूजर्स को ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में बैक पैनल मिल जाएंगे. इसकी कीमत की बात करें तो 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये हैं. वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. लेकिन यूजर्स सेल और ऑफर्स के जरिए इसे सस्ते में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Apple का ये गैजेट किसी सुपर हीरो से कम नहीं! बेजुबान जानवर समेत ऐसे बचाई पूरे घर की जान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेबकैम पर लाल डॉट दिखा? इसका मतलब हमेशा रिकॉर्डिंग नहीं होता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान
वेबकैम पर लाल डॉट दिखा? इसका मतलब हमेशा रिकॉर्डिंग नहीं होता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान
Google Maps कैसे दिखता है जगहों का नाम? जानिए कहां से मिलती है इसे जानकारी
Google Maps कैसे दिखता है जगहों का नाम? जानिए कहां से मिलती है इसे जानकारी
WhatsApp यूजरनेम से साइबर ठगी का डर, सभी चैटिंग ऐप्स के लिए सरकार ला सकती है नए नियम
WhatsApp यूजरनेम से साइबर ठगी का डर, सभी चैटिंग ऐप्स के लिए सरकार ला सकती है नए नियम
Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL ने लॉन्च किया सस्ता Broadband प्लान, जानिए बेनिफिट्स
Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL ने लॉन्च किया सस्ता Broadband प्लान, जानिए बेनिफिट्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget