एक्सप्लोरर

Airtel, Jio और Vi ने लॉन्च किए नए वॉइस और SMS पैक, तीनों कंपनियों में से किसका प्लान बेहतर? देखें डिटेल

TRAI के आदेशों के बाद निजी टेलीकॉम कंपनियों ने वॉइस और SMS बेनेफिट वाले प्लान लॉन्च कर दिए हैं. Jio और Airtel ने जहां 2-2 प्लान लॉन्च किए हैं, वहीं Vi 270 दिनों की वैलिडिटी के साथ एक प्लान लाई है.

New Recharge Plans 2025: टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI के आदेशों की पालना करते हुए निजी कंपनियों ने वॉइस और SMS प्लान लॉन्च कर दिए हैं. Jio और Airtel जहां ऐसे दो-दो प्लान लेकर आई हैं, वहीं वोडाफोन आइडिया (Vi) ने एक प्लान लॉन्च किया है. इन प्लान्स में यूजर्स को केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी. आइये जानते हैं कि इन निजी टेलीकॉम कंपनियों ने कौन-कौन से नए प्लान लॉन्च किए हैं.

ये हैं Jio के दो प्लान्स

TRAI के आदेश के बाद जियो ने 458 और 1,958 रुपये के दो प्लान लॉन्च किए हैं. 458 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है. इसमें फ्री कॉलिंग और कुल 1000 SMS मिलेंगे. वहीं एक साल की वैलिडिटी के साथ जियो ने 1,958 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. इसमें फ्री कॉलिंग के साथ कुल 3,600 SMS होंगे. 

Vi ने लॉन्च किया यह प्लान

Vi ने 270 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1,460 रुपये का प्लान पेश किया है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. यह लिमिट खत्म होने के बाद प्रति SMS 1 रुपये चार्ज लिया जाएगा.

Airtel भी लेकर आई दो प्लान

जियो की तरह एयरटेल ने भी दो वॉइस ओनली प्लान लॉन्च किए हैं. कंपनी ने 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 509 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. इसमें कॉलिंग के साथ 900 SMS मिलते हैं. दूसरा प्लान एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,000 SMS मिलेंगे. इसकी कीमत 1,999 रुपये है.

TRAI ने पिछले महीने दिया था आदेश

TRAI ने पिछले महीने एक टेलीकॉम कंपनियों को वॉइस-ओनली प्लान लाने का आदेश दिया था. कंपनियों को एक महीने का समय देते हुए TRAI ने कहा था कि कंपनियों को अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान के साथ ऐसे प्लान भी लाने होंगे, जिनमें वॉइस कॉलिंग और SMS के फायदे हों. ऐसे प्लान उन लोगों के लिए जरूरी हैं, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती. 

ये भी पढ़ें-

AI के जनक ने दे दी चेतावनी, इस टेक्नोलॉजी को बताया सबसे खतरनाक! कहा- ऐसा किया तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget