एक्सप्लोरर

WhatsApp पर आने वाला है नया फीचर, Messenger से भी व्हाट्सऐप पर कर सकेंगे मैसेज

अगर आप व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी जल्द ही आपके लिए क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैटिंग ऑप्शन लेकर आने वाली है. इसमें आप फेसबुक मैसेंजर और इस्टाग्राम के जरिए व्हाट्सऐप पर भी मैसेज भेज सकते हैं. फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है.

सोशल मीडिया कंपनी Facebook अपने तीनों ऐप्स WhatsApp, Instagram और Facebook के फीचर्स को लेकर सुर्खियों में रहती है. कंपनी की ये तीनों ऐप्स कहीं न कहीं किसी तरह से एक दूसरे से जुड़ी हुई भी हैं. हालांकि सबसे पुरानी और फेमस ऐप फेसबुक है. अब यूजर्स की जरूरत और आसानी को देखते हुए कंपनी WhatsApp, Facebook Messenger और Instagram Direct Messages के यूजर्स को आपस में मैसेज करने की सुविधा देने पर विचार कर रही है.

Facebook और Instagram यूजर्स के लिए कंपनी ने हाल ही में क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग की सुविधा लॉन्च की थी. अब Facebook, WhatsApp और Instagram मैसेंजर को इंटीग्रेट करने पर काम किया जा रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि कंपनी के Facebook Messenger ऐप में कुछ छिपे हुए कोड हैं जो WhatsApp चैट्स में भी दिख सकते हैं. सबसे पहले जुलाई 2020 में इस फीचर को देखा गया था. फिलहाल अभी भी इस फीचर पर काम किया जा रहा है. इस खास फीचर के आने के बाद रिवर्स इंजीनियरिंग करके Facebook Messenger ऐप से वॉट्सऐप यूजर भी चैट कर सकेंगे.

फिलहाल ये सुविधा नहीं

फिलहाल Facebook के चैट ऐप में WhatsApp से चैट करने की सुविधा नहीं है. आप किसी दूसरे WhatsApp यूजर से चैट नहीं कर सकते हैं. लेकिन नए फीचर के आने के बाद आपका चैट इंटरफेस बिल्कुल Facebook की तरह ही होगा. जिसमें चैट बबल में WhatsApp यूजर से किए गए चैट में एक छोटा सा WhatsApp लोगो भी दिखाई देगा. इस लोगो से पता लगेगा कि आपने WhatsApp यूजर से चैट की है.

आपको बता दें अभी इस फीचर को टेस्टिंग से हटा लिया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में Facebook ट्रू क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैटिंग WhatsApp और Facebook Messenger के लिए इसे ला सकता है. अभी क्रॉस-डिवाइस मैसेजिंग ऐप पर काम किया जा रहा है. WhatsApp की ओर से यूजर्स के लिए चैट बैकअप को Android या iPhone पर ट्रांसफर करने वाले फीचर पर काम किया जा रहा है. इसके अलावा व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की जरूरत के हिसाब से ऐसे कई फीचर्स आने वाले दिनों में अपडेट करने वाली है, जिससे आप ओर भी आसानी से इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget