एक्सप्लोरर

भारत में होने जा रहा एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट, Mumbai Tech Week की तारीखों का ऐलान, जानें शेड्यूल

एशिया के सबसे बड़े AI इवेंट की तारीखों का ऐलान हो गया है. इस बार Mumbai Tech Week का आयोजन 24 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक होगा. इसमें कई बड़े चेहरे शामिल होंगे और अपनी बात रखेंगे.

Mumbai Tech Week 2025: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट होने जा रहा है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस साल के लिए मुंबई टेक वीक की तारीखों का ऐलान कर दिया है. एक हफ्ते तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत 24 फरवरी से होगी और यह 1 मार्च तक चलेगा इसमें कई जाने-माने चेहरे शामिल होंगे. आइए जानते हैं कि इस आयोजन में क्या-क्या देखने को मिलेगा.

ये रहेगा शेड्यूल

फडणवीस ने इस आयोजन का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके अनुसार, 24 से 27 फरवरी तक मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में कई वर्कशॉप, हैकाथन और इंटरेक्टिव सेशन होंगे, वहीं 28 फरवरी और 1 मार्च को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एक बड़ी कॉन्फ्रेंस होगी. इसमें स्पीच और पैनल चर्चा आदि देखने को मिलेंगे. महाराष्ट्र सरकार ने इस आयोजन के लिए टेक एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन ऑफ मुंबई के साथ हाथ मिलाया है. इस आयोजन के लिए टिकटों की तीन कैटेगरी बनाई गई है. स्टूडेंट्स के लिए एक टिकट की कीमत 1,499 रुपये है. प्रो कैटेगरी की टिकट के लिए 9,999 और VIP टिकट के लिए 19,999 रुपये चुकाने होंगे. 

ये होंगे स्पीकर्स

स्पीकर्स की सूची में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखर, रिलायंस जियो के चेयरमैन अनंत अंबानी, NSE के MD आशीष चौहान, सेल्सफोर्स की सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य, जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर समेत कई बड़े चेहरों के नाम हैं. इनके अलावा राहुल द्रविड़, सुनील शेट्टी, करण जौहर, श्रीराम नेने और राज शमानी समेत अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं. 
 
इन चीजों पर रहेगा फोकस

इस बार इस आयोजन का फोकस AI टेक्नोलॉजी के कमर्शियल यूज, स्टार्टअप्स के लिए नए मौकों, भारत में AI रिसर्च और एंटरप्रेन्योर के लिए जॉब क्रिएशन पर रहने वाला है. फडणवीस ने सभी एंटरप्रेन्योर, रिसर्चर और टेक्नोलॉजिस्ट से इस आयोजन में हिस्सा लेने की अपील की है.

ये भी पढ़ें-

DeepSeek से जासूसी का खतरा! जल्द एडवायजरी जारी कर सकती है भारत सरकार, ये हैं चिंताएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget